मैनपुरी 14 मई, 2022- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली में जन शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता के साथ सुना जाए, शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित लेखपाल, हल्का इंचार्ज, बीट कॉस्टेबल को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाए, सुनिश्चित किया जाए कि थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो। उन्होने कहा कि पट्टों पर पट्टेदार ही काबिज रहंे, सार्वजनिक स्थान यथा चकरोड, तालाब, चरागाह की भूमि से अभियान चलाकर कब्जे हटाये जाये, कब्जा हटाने के बाद पुनः कब्जा करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जाये, धारा- 24 राजस्व संहिता की कोई भी पैमाईश लम्बित न रहे, पैमाइश के दैरान यदि किसी के द्वारा विरोध किया जाए तो दोषी पक्ष को भारी मुचलके में धारा-107/16 में पाबंद किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस का वकार कायम रहे ,अपराधियों ,दबंगो, गुण्डों में खाकी का खैाफ दिखे, लेखपाल अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सार्वजनिक भूमि की जानकारी रखें यदि कही कब्जा हो तो उसे हटवायें, कहीं कोई गडबडी दिखे या अनाधिकृत कब्जा करने वाला दबंगई दिखाये तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के संज्ञान में लायें। उन्होने कहा कि सभी थानों में टॉप-10 अपराधियों की नियमित निगरानी की जाए, उनका रिकॉर्ड अद्यावधिक रखा जाए, सभी थानों के भूमि विवाद रजिस्टर अद्यावधिक रहे। उन्होने उपस्थित राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों, लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में जनता दर्शन, आई.जी.आर.एस. पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से भूमि संबंधी जिन शिकायतों का निस्तारण अभी तक नहीं किया गया है, उन्हें थाना समाधान दिवस में संज्ञान लेकर पुलिस, राजस्व की टीम को मौके पर भेजकर निराकरण कराया जाए, सभी प्रभारी निरीक्षक सुनिश्चित करे कि भूमि विवाद, पैमाइश से संबंधित शिकायतों पर थाने से ही टीम भेजकर समस्या का निदान कराएं, मौके पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश करायी जाए, दोनों पक्षों से कृत कार्यवाही पर हस्ताक्षर कराए जाएं।
श्री सिंह ने कहा कि भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों को चिन्हित करें, उनके विरुद्ध भू-माफिया में कार्यवाही की जाए, उनसे भूमि खाली कराकर जुर्माना भी वसूला जाए। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के सम्मुख थाना कोतवाली में नगला पजाबा नि. देशबन्धु गुप्ता, सियाराम, कपिल देव यादव, सुनील परमार आदि ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि मैनपुरी से कुरावली मोड़ पर लिंक रोड पर दोनो श्याम मोहन आदि के खेत हैं, उनके द्वारा अपने खेतों में प्लॉटिंग की जा रही है, जिस कारण आम रास्ता बाधित हो रहा है, शिकायतकर्ताओं ने खेतों की पैमाइश कराकर चकमार्ग से कब्जा हटवाने, कनिकपुर-खिजरपुर नि. सतीश कुमार ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गत रात माधव गेस्ट हाउस में शादी-समारोह में संतोष, राजवीर आदि के द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की, जिस पर उन्होने थानाध्यक्ष, क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विक्रम सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.