समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश और प्रदेश में करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में शंखनाद, ढोल नगाड़ांे की धुन, डमरू वादन और संगीत की स्वरलहरियों के बीच मनाया गया। देश भर से समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेताओं और समाज के हर तबके के लोगों ने श्री अखिलेश यादव को अलग-अलग माध्यमों से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस ऐतिहासिक जमावड़ा से अद्भुत नजारा दिखाई दिया।

IMG 20260701 WA0028

समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सुबह से ही श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने निवास से पार्टी कार्यालय तक आने में अखिलेश जी को रोककर कई जगह स्वागत हुआ और उन पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। लोगों ने बुके, पौधे तथा अन्य स्मृतिचिह्न श्री अखिलेश यादव को भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

IMG 20260701 WA0038

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आये नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और समाज के सभी वर्ग के लोगों, महिलाओं बच्चों, युवाओं, अधिकारियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, पूर्व सैनिकों, संतों-महात्माओं और उलेमा ने श्री अखिलेश यादव को फूलमालाएं पहनाकर, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। पं0 हरि प्रसाद मिश्र ने स्वस्तिवाचन कर अखिलेश जी को दीर्घायु, स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। आये हुए लोगों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सŸाा परिवर्तन होना तय है। इस नई राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेा खुशहाली और प्रगति के रास्ते पर चलेगा।

IMG 20260701 WA0041

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने आये हुए समर्थकों, शुभचिंतकों द्वारा अपने प्रति प्रदर्शित प्रेम और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर भंडारा, रक्तदान तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों को धन्यवाद दिया।

IMG 20260701 WA0064

श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर देश और प्रदेश में कई स्थानों पर केक काट काटा गया, वृक्षारोपण के साथ मिष्ठान्न, फल, गरीबों को अन्नदान, भंडारे आदि के आयोजन किये गये। अस्पतालों में मरीजों को फल, बांटे गये और उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन के कार्यक्रम भी किये गये। किन्नर पायल सिंह ने श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने छात्राओं को साइकिलें भेंट की। समाजवादी पार्टी के नेता एवं लखनऊ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विजय बहादुर यादव ने प्रदेश कार्यालय में विशाल भंडारा का आयोजन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के माध्यम से 54 किलो का लड्डू वितरित किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में आम जनता, पार्टी समर्थकों, कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी सब्जी, चोला, चावल, बूंदी, खीर आदि का वितरण किया गया। सभी लोगों ने भंडारे की प्रशंसा की।

IMG 20260701 WA0060

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर नगर निगम पार्षद दल के उपनेता श्री देवेन्द्र सिंह जीतू तथा वरिष्ठ नेता श्री नवीन धवन बंटी, अपर्णा बंसल एवं पूजा शुक्ला भसीन, रितेश साहू, अब्दुल अजीम मंसूरी, रिंकी सिंह, विजय सिंह यादव एवं ममता यादव, सुशील दीक्षित द्वारा आयोजित भंडारे और लड्डू वितरण का उद्घाटन राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने किया। श्री विजय सिंह यादव एवं ममता सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन कर पीडीए वृक्ष का वितरण किया।

IMG 20260701 WA0061

कई पंडालों में भंडारा एवं सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। भण्डारों में पूड़ी सब्जी, बूंदी, खीर, बाटी चोखा का वितरण किया गया। एक स्टाल चाय का भी लगाया गया। सभी कार्यक्रमों में श्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल समेत वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। श्री राम प्रकाश यादव ने प्रचार वैन चलाई। जन्मदिन पर रितेश शाहू ने बाटी-चोखा का भंडारा लगाया तो अवनीश एडवोकेट ने दूध बांटा। रिंकी सिंह और अब्दुल अजीम अंसारी ने छाते बांटे तथा केक भी काटा। अर्जुन सिंह समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. इन्द्रसेन शास्त्री ने शिक्षक साथियों के साथ केक काटा। लड्डू वितरण कर जन्मदिन मनाया। उनके साथ सर्वश्री रणजीत यादव, अजय यादव, डीएन यादव, रवीन्द्र बहादुर, श्याम बहादुर, रमेश, बैद्यनाथ आदि मौजूद रहे।

IMG 20260701 WA00351

लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रमुख महामंत्री श्री पवन मनोचा ने इंडोर अस्पताल फतेली चौराहा, कैण्टरोड में मरीजों को डेढ़ सौ टोकरी फल बांटे। उनके साथ कार्तिकेय सिंह, रूबल सिंह, अब्दुल सिद्दीकी, संतोष रावत, सचिन चड्ढ़ा कुश अरोड़ा ने भी सहभागिता की। निराला नगर बाल्मीकि बस्ती में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष लखनऊ मुकेश शुक्ला, धीरज, श्रीमती जूही सिंह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा, सतीश द्विवेदी पूर्व नगर सचिव सहित आर्यन मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, दीपक शुक्ला, देवशरन सिंह सिप्पी, दिलशाद अहमद, संदीप गुप्ता, संतोष वर्मा, विनय अवस्थी, मोना पाण्डेय, पवन बाल्मीकि, शरद बाल्मीकि, रवि बाल्मीकि, सुमित बाल्मीकि मौजूद रहे।

समाजवादी चौरसिया समाज उ0प्र0 के चौरसिया समाज के साथियों ने बनारस के आनन्द चौरसिया प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेतृत्व में जन्म दिवस के अवसर पर पीडीए पान, पीडीए पान का पौधा बांटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सर्वश्री आनन्द चौरसिया बनारस, राममूर्ति चौरसिया सुल्तानपुर, दिलीप चौरसिया प्रयागराज, डॉ. राम नाथ चौरसिया संतकबीर नगर, राम अवध चौरसिया गाजीपुर, बसंत चौरसिया, लाल देव चौरसिया अयोध्या, सतपाल चौरसिया, रविन्द्र चौरसिया लम्भुआ, जितेन्द्र चौरसिया, मिर्जापुर, प्रियंका चौरसिया एडवोकेट उन्नाव, हर्ष चौरसिया प्रयागराज आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

सुल्तानपुर लम्भुआ के पूर्व विधायक श्री संतोष पाण्डेय ने दृष्टि फाउण्डेशन जानकीपुरम में जाकर मंदित बच्चों को टिफिन बॉक्स और मिठाई वितरित की। उन्होंने बच्चों को 53 हजार रुपए भी दिए। श्री संतोष पाण्डेय ने 2 सौ टिफिन बाक्स भी बांटे।

पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप के नेतृत्व में हनुमान सेतु लखनऊ में हवन पूजन कर श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की गई और प्रसाद वितरित किया गया।

लखनऊ स्थित हजरतगंज हनुमान मन्दिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर दीर्घायु के लिए हवन पूजन किया किया। आरती पूजन में समाजवादी पार्टी के डॉ. अशोक गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं अमर सिंह बबलू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, युवा नेता श्रेयांश गुप्ता, लवकुश, भूला यादव, आशीष अवस्थी, सुभाष गौतम आदि शामिल रहे।

विधानसभा प्रत्याशी रहे सोनू कनौजिया ने मलिहाबाद सीएचसी एवं काकोरी सीएचसी में मरीजों, तीमारदारों एवं स्टाफ को फल वितरित किया जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सतीश मौर्या, आदर्श सिंह एडवोकेट विजय यादव, मो अजमल, डॉ. रवि सिंह, राजेश सविता, सतीश यादव सनी, विनीत यादव शामिल रहे।

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वन्दना चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मोत्सव पर नरपत खेडा वार्ड नम्बर 20 न्यू हैदरगंज तृतीय पश्चिम विधानसभा लखनऊ में खेत खलिहान के मजदूरो के साथ नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र तुलसी, पपीता आदि के पेड़ लगाकर लोगों में मिष्ठान बांटा गया।

प्रदेश कार्यालय लखनऊ में जन्मोत्सव कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व सांसद अरविन्द सिंह, अरविन्द सिंह गोप, प्रो0 रमेश दीक्षित, वंदना मिश्रा, मीरावर्धन, कामरान बेग, फाखिर सिद्दीकी, प्रदीप कन्नौजिया, श्रीमती रीबू श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश वर्मा, सुशील दीक्षित, सीमा राजभर, पूजा शुक्ला, ममता शर्मा, दीपक रंजन, अतहर हुसेन, इमरान, अनुराग मिश्रा, सोनम, जयराम कनौजिया, ज्ञानेन्द्र लोधी, शफीक सिद्दीकी, कानपुर, अनूप सिंह, विजय बहादुर, आलोक त्रिपाठी, सर्वेश यादव, विनीत यादव, अमित यादव, हिमांशु तिवारी, इशहाक गुड्डू, हमजा बिलाल, मनोज सिंह, त्रिवेणी पाल, हाफिज सहादत हुसैन अंसारी, मोहम्मद मकसूद खान, भोलू लारी, आमिर, रितू अग्रवाल, चौधरी शाहिद बालियान, ललिता राजपूत, ललिता राजूपत, सुहागवती, लता जासयवार, हिना कौसर, हरिभूषण खटीक, बबलू खान, प्रियंका, ब्रजेश सिंह बैचलर, डॉ. प्रदीप पाण्डेय, शोभित वर्मा, सुलेखा, डीआरएस यादव, सुनीता मिश्रा, जयकृष्ण यादव, अर्चना रावत, मनोज शुक्ल, अरविन्द यादव, दिलीप सिंह कृष्णा, गौरव यादव, मनोरमा त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, डॉ. मरगूब कुरैशी, डॉ. अभिषेक सिंह जलालपुर, विश्वनाथ यादव, आदर्श सिंह, सुशील चंद्र दुबे, शीला चौहान नोएडा, रीतू चौहान राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी महिला सभा गौतमबुद्ध नगर, महेन्द्र यादव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी नोएडा, निशा शुक्ला प्रदेश महासचिव महिला सभा प्रयागराज, प्रियंका पाल एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा बस्ती शामिल रहीं।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के सम्पूर्ण परिसर में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनात कुशवाहा, के निर्देश पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अमर नाथ यादव, राज सिंह, दीपक मिश्रा, संदीप सिंह, ऋषि, रमेश चौहान, विवेक मौर्य, वारिस अली, राहुल श्रीवास्तव, शानू कुमार आदि उपस्थित रहे।

शोहरतगढ़ के बढ़नी ब्लाक के राजकीय कालेज भरूआ में 53 पौधों का मणीन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

सिद्धार्थनगर में चिल्हिया और परसा बुजुर्ग में वृक्षारोपण और दिनेश सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में बच्चों के संग केक काटा गया। सपा नेता उग्रसेन सिंह के साथ सर्वश्री वीरेन्द्र तिवारी, हरिनारायण यादव, रामू गुड्डू, प्रभु शंकर, बाबू लाल, असरगर अली राधिका, मिला देव, सुख रानी, सावित्री अमरावती, राम मिलन आदि मौजूद रहे। विधानसभा रामकोला कुशीनगर में युवा नेता रवि कुमार व श्रीनिवास यादव ने 53 छायादार और फलदार वृक्ष का पौधारोपण कर धूमधाम से जन्मदिन मनाया। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव विश्वनाथ यादव, संदीप यादव, प्रदीप यादव, अभिषेक कनौजिया ने वृक्षारोपणकर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्म दिन मनाया।

समाजवादी अधिवक्ता सभा ने उच्च न्यायालय लखनऊ में वृक्षारोपण कर एवं केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण कन्हैया पाल, प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव, महासचिव ललित तिवारी, हैदर अब्बास, कुतुब खान, सिराज अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता आईपी सिंह, राजबाला यादव, अंकित यादव, श्रीकान्त यादव, साईमा खान, सुभांगी द्विवेदी, स्वतंलता, सुभम कुमार, वीर बहादुर, संदीप यादव, उमेश यादव, धीरेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

मुस्लिम पसमांदा समाज लखनऊ के कार्यालय में डॉ. मरगूब कुरैशी ने केक काटाकर जन्मदिन मनाया।

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय, देहरादून में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभमगिरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए के नायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी का 53वाँ जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गय। इस अवसर पर केक काटकर, मिठाई वितरित की गई तथा माननीय अखिलेश यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की मंगल कामना की गई। उपस्थित समाजवादी साथियों ने सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरविन्द यादव के नेतृत्व में बाजपुर में जन्मदिन सेवा भाव से मनाया गया। इस मौके पर श्री अखिलेश यादव की दीर्घायु के हवन पूजन किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभमगिरी, आभा बड़थवाल राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा, प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा, श्रीमती सुमन देवी (पूर्व जिला अध्यक्ष, महिला सभा), हेमा बोरा, डॉ. नसीर अहमद, आशीष यादव, रामसिंह सागर, विनोद गौड़, प्रति देवी, गुड्डी चौधरी, विजय लक्ष्मी, साहिद अहमद, नेत्रपाल, सबीना, वाशु देवी, साहिन, शहजादी, शांति देवी, शीला देवी, कमला पंत सहित अनेक सम्मानित समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।(राजेन्द्र चौधरी)मुख्य प्रवक्ता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here