मैनपुरी(सुवि)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एस.एस.आर. अभियान के अंतर्गत आज मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के अवसर पर जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को ड्रॉफ्ट पब्लिकेशन की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में त्रुटिरहित, समावेशी मतदाता सूची का निर्माण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिसमें सभी राजनैतिक दलों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। उन्होने कहा कि आज जनपद के 1782 मतदेय स्थलों, 1277 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है तथा बी.एल.ओ. द्वारा संबंधित बूथों पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया है। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन से पूर्व जनपद में 1808 मतदेय स्थल थे जो अब 26 बूथ कम होकर 1782 रह गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई बूथों की क्रम संख्या में परिवर्तन हुआ है। उन्होने पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि आलेख्य प्रकाशन के साथ ही दावे, आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया आज 17 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है, जो आगामी 16 दिसंबर 2026 तक चलेगी, प्राप्त दावे, आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि 10 अप्रैल 2026 को हुए अंतिम प्रकाशन के पश्चात से अब तक जनपद में कुल 17,412 मतदाताओं की वृद्धि हुई है, वर्तमान आलेख्य प्रकाशन के अनुसार जनपद की चारों विधानसभाओं में कुल 12,76,375 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 7,00,853 पुरुष, 5,75,497 महिलाएं एवं 25 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं, 107-मैनपुरी विधान सभा में 1,66,468 पुरुष, 1,40,786 महिलाएं, 10 थर्ड जेंडर, कुल 3,07,264, 108-भोगांव विधान सभा क्षेत्र में 1,74,371 पुरुष, 1,42,977 महिलाएं, 04 थर्ड जेंडर कुल 3,17,352, 109-किशनी (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र में 1,61,932 पुरुष, 1,30,982 महिलाएं, 06 थर्ड जेंडर कुल 2,92,920 तथा 110-करहल विधान सभा क्षेत्र में 1,98,082 पुरुष, 1,60,752 महिलाएं, 05 थर्ड जेंडर कुल 3,58,839 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होने ईपी एवं जेंडर रेशियो सुधारने पर विशेष बल देते हुए कहा कि जनपद का औसत ईपी रेशियो 61.35 के लक्ष्य के सापेक्ष सुधार की आवश्यकता है, जो वर्तमान में मैनपुरी में 55.02, भोगांव में 54.95, किशनी में 58.27 तथा करहल में 57.47 है, इसी प्रकार जनपद का जेंडर रेशियो वर्तमान में 821 है, (मैनपुरी 846, भोगांव 820, किसनी 809, करहल 812) जिसे बढ़ाकर 881 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को 18-19 आयु वर्ग के नए युवा मतदाताओं (अनुमानित 13,359 लक्ष्य) तथा छूटी हुई महिला मतदाताओं के नाम प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए गये हैं।
जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा है वह परिवर्तित बूथ क्रम संख्या के अनुरूप दि. 19 नवंबर 2026 तक अपने बूथ लेवल एजेंट की संशोधित सूची नाम एवं मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध करा दें ताकि दि. 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर के विशेष अभियान दिवस से पूर्व बीएलओ और बीएलए आपसी समन्वय से कार्य कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बीएलए प्राधिकृत पत्र के साथ प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म-6 ही जमा कर सकेगें जबकि 30 से अधिक फॉर्म जमा होने पर उसकी विशेष जांच कराई जाएगी, पारदर्शी कार्य-प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बीएलओ घर-घर जाकर परिवार वार रजिस्टर तैयार करेंगे, परिवार के मुखिया से सत्यापन प्रमाण पत्र लेंगे तथा दीवार पर चॉक, मार्कर से विजिट की तिथि एवं प्राप्त फॉर्मों (फॉर्म-6, 7, 8) का विवरण अंकित करेंगें, प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पदाभिहित अधिकारी तैनात किया गया है, जो प्रातः से सायं तक उपस्थित रहकर फॉर्म प्राप्त करेगा और दैनिक रिपोर्ट ईआरओ को सौंपेगा इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान एवं नगर पंचायत की मतदाता सूची से मिलान कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। उन्होने सचेत करते हुए कहा कि फॉर्म-7 के माध्यम से किसी भी दशा में बल्क में नाम काटने के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, नाम विलोपन के लिए आपत्तिकर्ता का स्वयं उपस्थित होना या मृतक व स्थानांतरित व्यक्ति के परिजन या पड़ोसी का आवेदन अनिवार्य होगा, जिस पर अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन, नोटिस जारी करने एवं सुनवाई के उपरांत ही नाम काटा जाएगा, नए मतदाताओं के पंजीकरण को सरल बनाते हुए बताया कि 18-19 वर्ष के युवाओं के लिए आधार कार्ड मान्य होगंे, नव-विवाहित महिलाओं के लिए मायके से मैपिंग की बाध्यता समाप्त कर दी गई है और अब वह पति के दस्तावेज, ग्राम प्रधान व सभासद द्वारा जारी निवास एवं आयु प्रमाण पत्र के आधार पर अपना नाम जुड़वा सकती हैं साथ ही, घुमंतू या झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले पात्र भारतीय नागरिकों के नाम भी नियमानुसार जोड़े जाएंगे, अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक सोमवार को तहसील स्तर पर ईआरओ द्वारा तथा प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला स्तर पर अद्योहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। उन्होने कहा कि मतदाता सूची संबंधी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 अथवा 18001801950 पर संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामलता आनन्द के अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस गोपल कुलश्रेष्ठ, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सन्तोष श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी से विमल पाण्डेय, अभय भदौरिया, पंकज भदौरिया, बहुजन समावादी पार्टी से दुर्गेश चन्द्रा, कांग्रेस से नवीन शर्मा, सी.पी.आई.एम. से यतेन्द्र यादव, अपना दल से सुरजन सिंह पाल, समाजवादी पार्टी रामनरायन बाथम आदि उपस्थिति रहे।



