प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज बीएसए महोदय से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न भर्तियों के शिक्षकों के लंबित चयन वेतनमान का मुद्दा प्राथमिकता से रखा। इस पर बीएसए ने तत्काल पटल सहायक ओमपाल को बुलाकर फाइलों का निस्तारण कर सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जीआईएस कटौती की धनराशि शिक्षकों के खातों में वापस भेजने की मांग पर बीएसए ने बताया कि शीघ्र बिल तैयार कराकर ट्रेजरी के माध्यम से धनराशि खातों में भेजी जा रही है। नगरीय सीमा में शामिल विद्यालयों के शिक्षकों को नगरीय मकान किराया भत्ता देने तथा विभिन्न भर्तियों के लंबित सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने की मांग भी उठाई गई, ताकि शिक्षकों के बकाया देयकों का भुगतान हो सके।

इस अवसर पर जिला संयोजक अभय चौधरी, जिला सहसंयोजक हरेंद्र सिंह बैस, ब्लॉक अध्यक्ष बरनाहल जुगल किशोर यादव, ब्लॉक मंत्री राहुल गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here