कुँ.आर. सी. महिला महाविद्यालय मैनपुरी में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत “अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी जी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि” भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और भारत ने अपनी भारतीय संस्कृति में सदैव “वसुधैव कुटुंबकम्” का उद्घोष किया है इसलिए हम
सदैव सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हुए सदैव विश्व कल्याण की प्रार्थना करते
आए हैं और करते रहेगें।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ शेफाली यादव ने जानकारी देते हुए उपस्थित छात्राओं को बताया कि परिवार समाज और देश की ही नहीं वरन विश्व की महत्वपूर्ण इकाई है। सन 2021मे विश्व परिवार दिवस की थीम “परिवार और नई प्रौद्योगिकियां” थीं। वहींं सन 2022में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व परिवार दिवस की थीम “परिवार और शहरीकरण” रखी है! इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में श्री केपी सिंह, श्रीमती सुषमा यादव, अवधेश सक्सेना, रोहित,अरुण, जिलेदार सिंह का सक्रिय सहयोग रहा