मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से कहा कि कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखा जाये, साइट पर सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने वाली लेबर का ध्यान रखा जाये, एरिया डेवलपमेंट कार्यों को अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाया जाए, जिससे निर्धारित बजट का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे, समीक्षा में भगवान भोलेनाथ विष्णुधाम मंदिर, माता मंदिर एवं हनुमान जी महाराज मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने पर कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि अधिकांश कार्य अगले 03 माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे, कई स्थलों पर मल्टीपर्पज़ हॉल का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, एक भवन का स्ट्रक्चर पूर्ण होकर फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है, जबकि दूसरे में अंतिम स्लैब कास्टिंग का कार्य शेष है, जिस पर उन्होने निर्देश दिए कि अंतिम फिनिशिंग से पूर्व परिसर की साफ-सफाई, मिट्टी समतलीकरण तथा सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, माता मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा गया कि नीचे के हिस्सों में अभी भी मिट्टी एवं अधूरे फिनिशिंग कार्य दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिस पर कार्यदायी संस्था के अभियंता ने आश्वस्त किया कि 10 से 15 दिनों के भीतर समस्त फिनिशिंग कार्य पूर्ण कर परिसर को आकर्षक रूप दिया जाएगा, घंटाघर सौन्दर्यीकरण परियोजना की समीक्षा के दौरान फसाड लाइटिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि फसाड लाइटिंग के लिए कई बार टेंडर जारी होने के बावजूद फर्म उपलब्ध नहीं हो सकी है, जिस पर निर्देश दिए गए कि प्रक्रिया में तेजी लाकर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए क्योंकि लाइटिंग के बिना सौन्दर्यीकरण का उद्देश्य अधूरा रहेगा साथ ही घंटाघर के चारों ओर चेन फेंसिंग एवं क्षेत्र को व्यवस्थित, सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।
श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय परियोजना की समीक्षा के दौरान पाया कि निर्माण कार्य 22 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है, यह विद्यालय काशीराम आवास योजना परिसर के समीप निर्मित हो रहा है, जिससे स्थानीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा, रामलीला मैदान विकास कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, जिस पर उन्होने परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे पौधों का चयन किया जाए जो लंबे समय तक सुरक्षित रहें और पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी हों, आवासीय भवनों एवं प्रशासनिक परिसरों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ परियोजनाओं में धनाभाव के कारण विलंब हुआ है, अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, केवल ग्रेसिंग एवं फिनिशिंग कार्य प्रगति पर हैं, न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन 09 कोर्ट रूम एवं रिकॉर्ड रूम परियोजना की समीक्षा करते हुए पाया कि पुराने अभिलेखागार भवन को ध्वस्त कर उसी स्थान पर नई बिल्डिंग निर्मित की जा रही है, जिस कारण परियोजना में प्रारंभ से विलंब हुआ है, जिस पर उन्होने कहा कि कार्यों की गति बढ़ाकर निर्माण समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए।
उन्होने डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए, निर्माण कार्यों में नियमित निरीक्षण आवश्यक है तथा स्थानीय स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई जाए, समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने पूर्व निरीक्षणों एवं उच्चस्तरीय बैठकों का भी उल्लेख किया तथा विभिन्न परियोजनाओं में कार्यदायी संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा की गई, नगर पंचायत भोगांव में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन की समीक्षा के दौरान पाया कि ग्राउंड फ्लोर की स्लैब डाली जा चुकी है तथा प्रथम तल का निर्माण भी प्रगति पर है, दूसरी किश्त प्राप्त न होने के कारण कार्य प्रभावित हुआ है, बरनाहल क्षेत्र में निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर की प्रगति भी समीक्षा में शामिल रही, जिसमें बताया गया कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा, धनाभाव के कारण कुछ विलंब हुआ है, बैठक में विभिन्न सड़क चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई, सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं ने बताया कि भोगांव-संकिसा मार्ग चौड़ीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, ढाका दक्षिणी से भरतपुर मार्ग से संबंधित कार्य भी प्रगति पर हैं। उन्होने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता, सौंदर्यीकरण एवं जन-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिशाषी अभियंता, परियोजना प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे।
——————————————————



