मैनपुरी: जनपद की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध एव विख्यात श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का शुभारम्भ पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, गुब्बारे आसमान में छोड़े गये, मेला प्रांगण मे स्थित शहीद स्तम्भों पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

IMG 20260319 WA0003

पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव ने बैण्ड बाजांे की मधुर धुन के साथ प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी जनपद में ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस के जनपदों में भी काफी प्रसिद्ध है, मेला अवधि में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो यथा देवी जागरण, संगीत संध्या, कवि सम्मेलन, लोकगीत एवं लोक नृत्य, पंच सम्मेलन, स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम, एक शाम राष्ट्र के नाम, विधि सम्मेलन, भजन संध्या, शाम-ए-गजल, कव्वाली, पत्रकार सम्मेलन, एक शाम शिव बाबा के नाम, मुशायरा, एक शाम कन्हैया के नाम, योग शिविर, लाकतंत्र सैनानी सीनियर सिटीजन सम्मेलन आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगांे का स्वस्थ्य मनोरंजन होगा, जनपदवासियों को देश के नामचीन कलाकारों को सुनने, देखने के अवसर मिलेगा वहीं दूसरी ओर स्थानीय बच्चों के कार्यक्रम में जनपद के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, स्थानीय प्रतिभा दिवस, महिला एवं मातृ शिशु कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कवियों, शायरों एवं महिलाओं को कादम्बरी रंगमंच के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करने के अवसर मिलेगें, विराट दंगल में पहलवानों को अपनी ताकत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, सैनिक सम्मेलन में सैनिको को अपनी समस्यायें रखने, पेंन्शनर सम्मेलन में पेंन्शनरों को अपनी बात रखने के अवसर प्राप्त होंगें, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में जनपद की एकता, अखण्डता की झलक देखने को मिलेगी।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शनी में आने वाले व्यक्तियों को अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओ के बारें विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी, मेला अवधि में कादम्बरी रंग-मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की भव्यता, गरिमा का पूरा ध्यान रखा जायेगा, बाहर से आने वाले कलाकारों के साथ जनपद के विभिन्न विधाओं के कलाकारों को अपनी कला-क्षमता का प्रदर्शन करने का पूरा अवसर मिलेगा।

उद्घाटन के अवसर पर उमाशंकर शुक्ला के संयोजकत्व में कादम्बरी रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान के अलावा मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, नाजिर रोहित दुबे सहित प्रदर्शनी के सदस्य, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार आदि उपस्थित रहे, सचिव प्रदर्शनी अभिषेक कुमार ने सभी आगतुंकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here