मैनपुरी(सुवि) आज जनपद की समस्त तहसीलों में पुलिस, राजस्व की संयुक्त 24 टीमें गठित कर चिन्हित किये गये 240 प्रकरणों में मौके पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी के साथ लेखपाल, एवं पुलिस संयुक्त टीम ने चिन्हित प्रकरणों में मौके पर जाकर कार्यवाही कर सैकड़ों की बीघा ग्राम सभा की भूमि खाली करायी, कई प्रकरणों में अनाधिकृत कब्जे हटवाकर पात्र व्यक्तियों को काबिज कराया गया, चकमार्गो की पैमाइश कराकर मिट्टी का कार्य भी मौके पर कराकर आमजन को राहत प्रदान की। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ’’मिशन समाधान’’ के तहत तहसील करहल के ग्राम अंडनी, ढकपुरा, रेढ़ापुर में अपनी मौजूदगी में लगभग 70 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाकर लगभग 50 वर्ष पूर्व आवंटित पट्टेदारों को काबिज कराया, ग्राम अंडनी के गाटा संख्या-898 की 18 बीघा चारागाह की भूमि एवं 35 बीघा, जिस पर पट्टे आवंटित किये गये थे, पर अतुल उर्फ रोहित, चन्द्रपाल, सर्वेश, विनीत, सुनील, पुनीत द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था, की पैमाइश कराकर मौके पर ही बुल्डोजर, ट्रैक्टर चलवाकर अनाधिकृत कब्जे को खाली कराकर 11 पट्टेदारों को मौके पर ही कब्जा दिलाया, शेष 18 बीघा चारागाह की भूमि को खाली कराकर गौशाला से सबद्ध करने के निर्देश मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार को दिये। उन्होने कहा कि लम्बे अरसे से गरीबों की भूमि, सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों को भू-माफिया में चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी जाये साथ ही गुंडा एक्ट एवं जिला बदर की कार्यवाही भी की जाए।

’’मिशन समाधान’’ के अंतर्गत गांव में भूमि विवादों एवं पट्टा मामलों का मौके पर त्वरित निस्तारण, वर्षों पुराने कब्जों पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही की गयी, अभियान के अंतर्गत आज प्रशासन द्वारा गांव-गांव पहुंचकर भूमि विवादों, ग्राम सभा भूमि, पट्टों की भूमि पर कब्जा एवं राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया, इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा राजस्व अभिलेखों के आधार पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई, अभियान के दौरान कई वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर समाधान कराया, पात्र व्यक्तियों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाया गया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में किसी भी प्रकार का भूमि विवाद होने पर उसे अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए, दोनों पक्षों को बुलाकर मौके पर नाप-तौल कराई जाए तथा सहमति बनाकर विवाद का समाधान कराया जाए, ’’मिशन समाधान’’ में द्विपक्षीय विवादों में अधिक से अधिक निस्तारित करने की कोशिश की जाये, जिससे लोगों को तहसील, जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की मंशा है कि अधिकतम मामलों का समाधान गांव स्तर पर ही पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए।
आज ’’मिशन समाधान’’ के अन्तर्गत तहसील भोगांव में चकमार्ग संख्या-2010 एवं चक-नाली संख्या-2011 को अतिक्रमण मुक्त कराकर मौके पर मिट्टी डलवाई गयी, ग्राम महिगवां के गाटा संख्या-1457, तालाब की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया, तहसील किशनी में नगर पंचायत क्षेत्र में दिव्य कुमार के गाटा संख्या-1291 की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाकर आवेदक को काबिज कराया गया, तहसील करहल के ग्राम क़ुतुबपुर बुज़ुर्ग के चकमार्क से अवैधक अतिक्रमण हटाकर कब्जामुक्त कराया गया, तहसील सदर के ग्राम बड़ागांव मजरा बेरियाहार में गाटा संख्या-1449 को अतिक्रमणमुक्त कराया गया, अंगौथा में 05 बीघा भूमि, सरकारी नाली की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया गया, ग्राम नौनेर में दीपा चौहान के मकान को जाने वाले रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के साथ-साथ व्यक्तिगत भूमि विवादों का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि गांव में यदि किसी व्यक्ति का आवेदन, विवाद लंबित है तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे मौके पर ही कार्यवाही की जा सके,
इस दौरान उप जिलाधिकारी करहल सुनिष्ठा सिंह, तहसीलदार करहल अरविन्द गौतम, उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।



