मैनपुरी 09 नवम्बर, 2021- उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद ने प्रदेश के वेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद-एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना तथा भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत अनुदानयुक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, इन योजनाओं के अन्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों को उद्योग क्षेत्र की इकाईयों को अधिकतम रू. 25 लाख तक तथा सेवा क्षेत्र की इकाईयों को रू. 10 लाख तक की परियोजनाओं को बैंकों से अनुदानयुक्त वित्त पोषित कराया जाता है।
उन्होने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत उक्त योजनाओं में अभी भी लक्ष्य अवशेष है। उन्होने नवीन उद्यम स्थापित करने हेतु इच्छुक, पात्र व्यक्तियों, महिलाओं को सूचित किया है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तीय योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु वह बेबसाइट ूूूण्कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर एवं पीएमईजीपी में लाभ प्राप्त करने हेतु ाअपबवदसपदमण्हवदण्पद पर आॅन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।


