मैनपुरी 09 नवम्बर, 2021- जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विनीता ने बताया कि उ.प्र. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि. मैनपुरी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वतः रोजगार योजना, टेलरिंग शाॅप योजना एवं स्वयं की भूमि पर दुकान निर्माण योजना, वर्ष 2021-22 के लिए जिन लाभार्थियों ने 16.10.2021 तक आवेदन जमा किये हैं, उनका साक्षात्कार दि. 11.11.2021 को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विकास भवन में किया जायेगा। उन्होने बताया कि लाभार्थी अपने मूल प्रपत्र जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आवेदक की वार्षिक आय नगरीय क्षेत्र में रू. 56460 तथा ग्रामीण क्षत्र में रू. 46080 से अधिक न हो, दुकान निर्माण हेतु जमीन का बैनामा अनिवार्य, आधार कार्ड, टेलरिंग अनुभव प्रमाण पत्र सहित कार्यालय में समय से उपस्थित होना सुुनिश्चित करें।