मैनपुरी 07 नवम्बर, 2021- अपर जिलाधिकारी, जिला खरीद अधिकारी राम जी मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदित नारायण सिंह ने धान क्रय केंद्र विपणन शाखा मैनपुरी मंडी व विपणन शाखा बरनाहल, पी.सी.एफ. के धान क्रय केंद्र बनाहल पूर्वी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विपणन शाखा के मैनपुरी मंडी, बरनाहल स्थित धान क्रय केंद्र खुले थे लेकिन केंद्र प्रभारी, विपणन निरीक्षक उपस्थित नहीं थे, पीसीएफ. के धान क्रय केंद्र बरनाहल पूर्वी बंद पाया गया, जिस पर उन्होने सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश देते हुये कहा कि सभी धान क्रय केंद्र प्रभारी समय से धान क्रय केंद्रों को खोले तथा स्थानीय कृषकों से संपर्क कर धान की खरीद में प्रगति लायें। उन्होने बताया कि जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु पीसीएफ. के 09 व विपणन शाखा के 05 तथा भारतीय खाद्य निगम के 02 क्रय केंद्र खोले गए हैं, अभी तक 91 मेट्रिक टन की खरीद 25 किसानों के माध्यम से की जा चुकी है।

1 COMMENT

Comments are closed.