मैनपुरी 07 नवम्बर, 2021- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के विशेष बूथ दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कई मतदेय स्थलों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों, पदाभिहीत अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूरी निष्ठा, लगन के साथ करें, विशेष बूथ दिवस 13, 21, 27 नवंबर को अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम काटने हेतु निर्धारित फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल, विलोपित कराएं, यह कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ कराया जाए ताकि जनपद की मतदाता सूची अद्यावधिक रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्चित किया जाय कि मतदाता द्वारा भरे गये आवेदन में मतदाता के हस्ताक्षर अवश्य हों, फार्म के सभी काॅलम भरवाये जायें, सभी प्रविष्टियां को चैक किया जायें साथ ही उन्हें पावती रसीद तत्काल उपलब्ध करायी जाय, प्राप्त फार्मो को तत्काल उसी दिन आॅनलाईन फीड कराया जाये, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के, दिव्यांग मतदाताओं का सत्यापन कर लिया जाये। उन्होने कहा कि मतदाता सूची को गांव में पढ़कर अवश्य सुनाया जाये।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष दिवसों पर बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थल, मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों को अंजाम दें, शेष दिवसों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें, जो भी 01 जनवरी 22 को आधार मानते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनसे फॉर्म-6 भरवाकर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं, फाॅर्म-6 भरवाते समय उसके परिवार के किसी एक मतदाता का पूरा विवरण फाॅर्म में भरा जाये ताकि नये मतदाता का नाम उसी बूथ पर सम्मलित हो, जहां परिवार के अन्य सदस्यों के नाम हैं, जिनके नाम में कोई गलती हो, किसी मतदाता की मृत्यु हो गई हो या किसी महिला की शादी हो चुकी हो या कोई मतदाता अन्य कहीं जाकर शिफ्ट हो गया हो, ऐसे मतदाताओं के नाम निर्धारित फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची से कटवाए जाएं। निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र किशनी के प्राइमरी पाठशाला चितायन के बूथ संख्या-234, 235 में पदाभिहीत अधिकारी नीतू कुमारी अनुपस्थित मिली, जिस पर उन्होने स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए, बूथ संख्या-234 के बीएलओ प्रवीण कुमार, सुपरवाइजर वैभव सत्यार्थी, लेखपाल चेतन उपस्थित मिले जानकारी करने पर पाया कि मतदाता सूची को गांव में पढ़कर सुनाया गया हैं। बूथ संख्या-243, 244, 253 निरीक्षण के दौरान बीएलओ रामानन्द, अर्चना, दीपिका भदौरिया, पदाभिहीत अधिकारी हेमन्त उपस्थित मिले, निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या-243 पर प्रारूप-06 के 05 फाॅर्म प्राप्त हुये, बूथ संख्या- 244 पर 03 फार्म प्रारूप-06 के प्राप्त हुये जबकि बूथ संख्या-253 पर प्रारूप-06 का एक आवेदन प्राप्त हुआ। बूथ संख्या-320 प्रा.पा. हरचन्दपुर के बीएलओ अजय कुमार के पास प्रारूप-07 के 10 आवेदन प्राप्त हुये, बीएलओ द्वारा बताया गया उक्त मतदाताओं की मृत्यु हो जाने के कारण नाम हटाये गये है। विधान सभा क्षेत्र भोगांव के बूथ संख्या- 321, 322, 324, 325, 327 पर कोई बीएलओ उपस्थित नहीं मिला। बीएलओ राहुल कुमार दीक्षित, अनीता पाल ने फाॅर्म भरवाकर अपने घर पर ही रखे हुये थे जिस पर उन्होने उक्त बीएलओ का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ-साथ उप जिलाधिकारी, तसहीलदार को आदेशित करते हुये कहा कि सभी बूथों पर बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारी, की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने हेतु उपलब्ध कराए गए फार्म-6 के आवेदनकर्ताओं को प्राप्ति रसीद न देने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी बीएलओ आवेदनकर्ता को प्राप्ति रसीद अवश्य उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी किशनी जय प्रकाश, तहसीलदार कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।
Home मुख्य समाचार मैनपुरी 07 नवम्बर, 2021- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची...




बहुत सुन्दर
तत्परता के साथ योगी सरकार में कार्य का होना प्रदेश के विकास और पारदर्शिता को दर्शाता है।
Comments are closed.