मैनपुरी 07 नवम्बर, 2021- उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आज आयोजित विशेष बूथ दिवस मौके पर विधान सभा किशनी के बूथ संख्या-109, 406 के निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी राजेश कुमार को अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनिक कार्यवाही एवं आज का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विधान सभा करहल के बूथ संख्या-113, 114 किरथुआ के निरीक्षण के दौरान पदाभिहित अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए एबीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी के रूप में तैनात शिक्षकों एवं पदाभिहित अधिकारी की उपस्थित सुनिश्चित करायें। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिये है। उन्होने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दि 01 नवम्बर 2021 को होगा, दि. 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किये जायेंगे, दि. 13, 21, 27 नवम्बर को बूथ पर विशेष अभियान संचालित होगा, दावे और आपत्तियों का निस्तारण दि. 20 दिसम्बर को होगा, निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दि. 05 जनवरी 2022 को होगा।



