अगर सबकी सोच ऐसी हो तो ये दीपावली सबके लिए प्रदूषण मुक्त होने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लिए खुशहाल हो सकती है।
कुछ ऐसी ही विचारधारा को ध्यान में रखते हुए मैनपुरी के डाॅ0 किरन सौजिया विद्यालय में दीपावली पर्व पर विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थी तथा स्टाफ उपस्थित था।
सबको शपथ दिलाई गई कि कोई ऐसा पटाखा नहीं चलायेगा जिससे पर्यावरण को हानि हो, सभी अपने घरों को मिट्टी के दिये, फूलों और मोमबŸाी से सजाएँगे।
इस अवसर पर विद्यालय के चेरमैन डाॅ0 अशोक यादव, डक् श्री देवकी नंदन खारिया तथा प्रधानाचार्य डाॅ0 प्रशांत ने नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
यह कार्यक्रम कहकशा, ब्ब्। प्रभारी चंद्रिका चैहान, नीतू तिवारी, वैभव सनोने आदि के सहयोग से सम्पन्न हुआ।