कुंवर आर०सी० महिला महाविद्यालय में 77 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की गई।

IMG 20260127 WA0004

नृत्य में किसान जीवन की त्रासदी, भारत के स्वतंत्रता इतिहास और उसके विविध रंगों की झलक देखने को मिली। वहीं समूह गायन में भारत की अस्मिता और उसके उपलब्धि के स्वर से परिसर गुंजायमान हो उठा।सभी को गणतंत्र की बधाई देते हुए महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने कहा कि यह पर्व हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान को याद दिलाता है।  महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शेफाली यादव जी ने उच्च शिक्षा आयोग के संदेश को पढ़ा और छात्राओं को बताया कि अगर हम पूर्ण मनोयोग से अनुशासित होकर पढ़ाई करें और सफल हों तो यह भी हमारा देश के प्रति योगदान होगा। इसके बाद बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का को राष्ट्रीय स्तर पर खो खो विजेता होने पर प्राचार्या ने उन्हें पुरस्कृत किया और उनका मनोबल बढ़ाया। उक्त कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रो. अलका पाठक जी ने  किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहें।