समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ पर राष्ट्रीयध्वज फहरा कर सभी को शुभकामनाएं दी। प्रदेश के अन्य जनपदों तथा प्रांतो में भी आज गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।

IMG 20260126 WA0021

श्री अखिलेश यादव ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जहां सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी वहीं कहा कि आज हमें संकल्प लेना है कि देश को मजबूत और खुशहाल बनाना है। जिनकी कुर्बानी से देश को आजादी मिली भगत सिंह से लेकर गांधी जी तक ने अपना जीवन इसके लिए समर्पित किया था।

IMG 20260126 WA0025

श्री यादव ने कहा कि संविधान हमें जो रास्ता दिखाता है उस पर हमें चलना है। सोचें कि आज देश की आजादी के बाद क्या स्थिति है? किसान की क्या हालत है। तमाम तरक्की के दावों के बावजूद महंगाई, बेरोजगारी के साथ लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है।

IMG 20260126 WA0024

अन्तर्राष्ट्रीय स्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में तमाम घटनाएं हो रही है। एक देश का राष्ट्रपति दूसरे देश के राष्ट्रपति का सपरिवार अपहरण कर लेता है। 4 साल से युद्ध चल रहा है। एक देश ने कहा जब हमारी जमीन की स्थिति साफ होगी तभी समझौता होगा। इसे आज नार्मल चीज मानकर हमें ऐसे में ही जिंदगी बसर करनी है।

IMG 20260126 WA00261

श्री यादव ने कहा कि आज हर तरफ प्रदूषण है। 70 नदियों के पानी को लाल प्वाइंट दिया गया है। इसमें यूरेनियम, आर्सेनिक, मर्करी घुला है। इंडस्ट्रियल वेस्ट का पानी नदियों में भेजा जा रहा है। यह बात शुद्ध पानी का कारोबार करने वाली कम्पनी बता रही है। ऐसे ही विज्ञापन है सोना रखवा दो, मुनाफा होगा। पीडीए पर बहुत अन्याय हो रहा है। अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट अस्पताल में जब पैसें को लेकर मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा था तब कुछ रकम देकर और कुछ डाक्टर से बात करने पर धनराशि माफ करवाकर उसे छुड़ाया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े भी सच नहीं।

IMG 20260126 WA0022

श्री यादव ने कहा कि बाहर से खाना सप्लाई करने वालों का सबसे बड़ा अंसगठित क्षेत्र बन गया है जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है। किसान की आय दुगनी नहीं हुई, उसकी पैदावार से मुनाफा कमाने वाले पैदा हो गए है। उन्होंने कहा बाहर से हर चीज भारत में आ रही है। अमेरिका का नॉनवेज मिल्क प्रोडक्ट आया तो महिलाओं के व्रत का क्या होगा? उन्होंने कहा एक विदेशी कम्पनी के विज्ञापन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का दावा है। कुछ लोग नींद से तो उठ जाते हैं लेकिन होश में नहीं आते। आँखे दिनभर बंद रहती है, जागकर भी मदहोश रहते है। आखिर किसको धोखा मिल रहा है?

IMG 20260126 WA00231

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंदिर तोड़े है। पौराणिक धरोहरों को संरक्षण देने के बजाय तोड़ा जा रहा है। जिस दिन वोट पड़ेगा उनकी गिनती कहां होगी? एसआईआर के बहाने एनआरसी लाया जा रहा है। जिस संस्था को वोट बढ़ाने थे भाजपा सरकार चाहती है वोट कटे। वोट से नागरिकता तय होती है। मतदान से वंचित मतदाता की नागरिकता पर सवाल होगा।

गणतंत्र दिवस समारोह में सर्वश्री आरके चौधरी सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, रविदास मेहरोत्रा विधायक, प्रो0 सुधीर पंवार, डॉ. लक्ष्मण यादव, राज कुमार मिश्र, कृष्ण कन्हैया पाल, अविलेश सिंह, पूर्व विधायकगण राजेन्द्र यादव, अंबरीश पुष्कर, डॉ. राजपाल कश्यप, काशी नाथ यादव, शशांक यादव एवं रामवृक्ष सिंह यादव, सिकन्दर यादव, जगन्नाथ यादव, प्रमोद यादव, पायल सिंह, नाहिद लारी, लता जायसवार, सहजराम एडवोकेट, जयसिंह जयंत, फाखिर सिद्दीकी, विजय सिंह, सीएल वर्मा, विनीत कुशवाहा, शब्बीर अहमद खान, रामसागर यादव, प्रेमा मिश्रा, प्रेमलता यादव, विजयश्री गौतम, सुधीर मुन्ना, एसके राय, ऊषा सेन, राजबाला रावत, फरहाना, सर्वेश यादव, विनोद यादव दिव्यांग, डॉ0 दिवाकर यादव, डॉ. मरगूब कुरैशी, मनोज पासवान प्रदीप शर्मा, सिराज अहमद, डॉ. गोविन्द राम, नीरज यादव, दिनेष यादव, गजेन्द्र मिश्र, महेन्द्र यादव, ताराचंद, रामप्रवेश यादव, मीना यादव, गौरव चौधरी, मोहित सिन्धू (गायक), मनिष पंवार, विपिन चौधरी, शुभांगी द्विवेदी, रविदास आचार्य, संदीप खत्री, संजय दास, अहमद लारी, सनी कनौजिया, रीता यादव, ललित राजपूत, डॉ. सत्य प्रकाष सिंह, इंजी अरविन्द यादव, यशवीर लोधी, सबीहा सुल्ताना, निशा शुक्ला, पूजा यादव, मालती यादव, सनी कनौजिया, अरुण यादव, सगीर राणा,रोहित कुमार एडवोकेट, संजय यादव सिंगर, अनीस राजा, महेन्द्र यादव, शैलजा, गीता भारती, गोविन्द, अमर सिंह लोधी, दिलीप कमलापुरी, मीसम जैदी, हाजी जफर हुसैन, मनीशा साहा, प्रियांष कनौजिया, केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, दिनेश यादव, अथर्व, अशोक तिवारी, नीरज पाल, सत्यम शाही, संतोष रावत, अनिल यादव, ममता यादव, वीना रावत, राजकमल, रितू अग्रवाल ललिता राजपूत, रोशनी, सरोज रावत, मनीश कनौजिया, इब्राहिम मंसूरी, षुभम यादव, डीपी यादव, बबलू खां मो. सूफियान, षांती यादव, फरमान वारसी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। (राजेन्द्र चौधरी)समाजवादी पार्टी।