मैनपुरी: डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री ए0एल0 सरोज अपर जिला जज (प्रथम) मैनपुरी रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही राष्ट्रीय झण्डा रोहण मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ तत्पश्चात् राष्ट्रीय गान भी हुआ, तदोपरान्त मुख्य अतिथि ए0एल0 सरोज, विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार, विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डा0 किरन सौजिया ने माता सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात् विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार व एमडी विद्यांशु सौजिया ने मुख्य अतिथि को पगड़ी, डिस्टाॅल पहनाकर व शाॅल उढ़ाकर, माला पहनाकर व गिफ्ट देकर भव्य स्वागत किया तथा विद्यालय के संस्थापक श्री रामसिंह जी का भी इसी क्रम में स्वागत किया गया। तदोपरान्त विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि श्री ए0एल0 सरोज (अपर जिला जज प्रथम, मैनपुरी) स्कूल व स्कूल के बच्चों के हित चिंतन के लिए पधारे हैं। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ। चेयरमैन सर ने बताया कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं। इस विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर समाज व देश की सेवा कर रहे हैं। इनकी निरन्तर प्रगति पर पहुँचने में गुरूजनों की अहम भूमिका रही है जो एकेडेमिक कल्चर एवं स्पोटर््स में निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद एनसीसी कैडेट के बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया इसके उपरान्त जिन बच्चों ने वर्ष 2025 में विद्यालय को ऊँचा स्थान दिलाने में अपना सहयोग दिया उन बच्चों को पुरस्कार देकर भव्य स्वागत किया गया।

IMG 20260126 WA0016

सर्वप्रथम पूरे विद्यालय में जिन बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए उन्हें साइनिंग स्टार एकेडेमिक्स का स्टार देकर भव्य स्वागत किया। ये बच्चे प्री-प्राइमरी विंग, प्राइमरी विंग, जूनियर विंग व सीनियर विंग के सैकड़ों बच्चों को स्टार देकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद जूनियर विंग के बच्चों ने सारे जहाँ से अच्छा ये हिन्दोस्ताँ हमारा समूह गान के रूप में प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रत्येक वर्ग में जिस बच्चे ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये उन्हें भी रजत पदक देकर सम्मानित किया। इसके बाद जिन बच्चों ने कक्षा में टाॅप किया उन्हें भी गोल्ड स्टार देकर सम्मानित किया। अध्यापक गौतम सर ने ‘‘संदेशे आते हैं’’ गीत प्रस्तुत किया। एनसीसी कैडेट में जिन बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें भी विद्यालय का कप देकर सम्मानित किया। जो बच्चे वर्षपर्यंत अनुशासन में रहे उन्हें भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया। हाॅस्टल में जो बच्चे अनुशासन में रहे उन्हें व जीनियस विंग के टाॅपर्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260126 WA0015

मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्मानित करते हुए पूछा कि तुमने 90 प्रतिशत अंक कैसे प्राप्त किये तो बच्चों ने बताया कि हमारे माता-पिता पढ़ाते हैं किसी ने पिता को तो किसी ने माता को बताया। उन्होंने कहा जिनके प्रयास से बच्चे आगे जा रहे हैं उन माता-पिता नियमित बच्चों को समय देना चाहिए और बच्चे आगे जाएँगे तो देश का भविष्य बनेगा। मुख्य अतिथि ने ये भी बताया कि मैंने विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार से कहा कि हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से ऊपर जो अंक लाएँगे उन्हें विद्यालय की फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, वह आधी फीस में ही शिक्षा प्राप्त करेंगे। 95 प्रतिशत से ऊपर अंक लाएंगे उन्हें शत प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा देंगे। उन्होंने बताया जो छात्र इण्टरमीडिएट में 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे उन्हें 1 लाख रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इस बात को भी चेयरमैन सर ने स्वीकार कर लिया है। इसके उपरांत जिन बच्चों ने पुलिस लाइन में ‘त्रिदेवी’ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया था जिसमें उन्होंने संपूर्ण जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उसका प्रदर्शन कराया गया तथा जिन अध्यापकों ने उन्हें तैयार किया था उन्हें पगड़ी व शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पी0एस0आर0एन0 मल्लेश्वर राव ने कहा कि मैं बहुत प्रसन्न हूँ तथा उन्होंने मुख्य अतिथि को भी धन्यवाद दिया जो उन्होंने इतना अधिक समय देकर बच्चों को उपक्रत किया।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर विद्यांशु सौजिया, प्रधानाचार्य पी0एस0आर0एन0 मल्लेश्वर राव, उप-प्रधानाचार्या जी0 मैरी, अध्यापक डाॅ0 नेम कुमार, हिमांशू सिंह, विनोद सी0, अध्यापिका श्रेया द्विवेदी, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।