मैनपुरी(सुवि) जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आज ही के दिन विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान लागू हुआ, संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देकर अपनी बात कहने की स्वतंत्रता प्रदान की, देश के संविधान ने सभी नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखा है, जनपद के सभी वर्गांे, धर्मों के लोगों ने एक दूसरे पर अटूट विश्वास दर्शाकर एक दूसरे के धर्माे का सम्मान कर देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।

श्री सिंह ने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद की एकता-अखंडता को सुदृण रखने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में अपना योगदान दें।