समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के समक्ष समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में कैण्ट विधानसभा लखनऊ और घाटमपुर विधानसभा कानपुर के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।

समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में सर्वश्री नरेन्द्र सिंह छाबड़ा कार्यकारिणी सदस्य गुरूद्वारा समिति सदर कैण्ट लखनऊ, नवल जीत सिंह नागपाल विधानसभा कैण्ट, आत्मा सिंह, हरदीप सिंह नन्दा, परमजीत सिंह लाली, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, जगजीत सिंह गांधी, रश्मित सिंह नागपाल कैण्ट, शिवम दीक्षित मोहनलाल गंज विधानसभा शामिल रहे।
इनके अतिरिक्त विधानसभा घाटमपुर कानपुर से सर्वश्री मुन्नालाल कठेरिया पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पतारा, राहुल भारती पूर्व प्रधान प्रत्याशी पतारा, जितेन्द्र कुशवाहा बीडीसी पतारा, सुभाष यादव रिटायर्ड फौजी, संदीप श्रीवास्तव पतारा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
शामिल होने वाले सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान लगा देंगे।
इस अवसर पर श्री श्याम लाल पाल ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। 2027 में भाजपा सरकार की सत्ता से विदाई होगी। (राजेन्द्र चौधरी)सपा।



