कुं. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में एन.एस.एस. की संयुक्त इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता विकसित करना तथा उन्हें जागरूक नागरिक के रूप में प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा नियम केवल काग़ज़ी बातें नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “सुरक्षा जागरूकता की शुरुआत शिक्षण संस्थानों से होती है और आप सभी इसके सशक्त माध्यम बन सकती हैं।”

निबन्ध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हेलमेट के महत्व, सीट बेल्ट के प्रयोग, तेज़ रफ्तार के दुष्परिणाम, मोबाइल का वाहन चलाते समय प्रयोग तथा पैदल चलने वालों के नियम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय जीवन की सुरक्षा से जोड़ते हुए प्रभावशाली लेख प्रस्तुत किए।

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।

निर्णायकों ने विषय की गहराई, भाषा शैली और अभिव्यक्ति के आधार पर श्रेष्ठ निबन्धों का चयन किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और समाज को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ निबन्ध प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।