मैनपुरी 31 मई, 2022- गरीब कल्याण सम्मेलन के अन्तर्गत नुमाइश पण्डाल में आयोजित कार्यक्रम में मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणादायी, ऊर्जा से भरे हुए उद्बोधन, लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने लाभार्थियों को धनराशि का मैसेज प्राप्त होने की जानकारी देते हुये कहा कि आज जनपद के 03 लाख 20 हजार किसानों के खाते में 11वीं किश्त की 64 करोड़ की धनाराशि सीधे उनके खातों में भेजी गयी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश के नेतृत्व को लेकर निराशा, कुण्ठा थी, आम-जन-मानस को लगने लगा था कि देश की बीमारियों का कोई उपचार, समाधान नहीं है परन्तु विगत 08 वर्षो में प्रधानमंत्री जी ने अपने नेतृत्व से देश के 130 करोड़ लोगों के चिंतन की दिशा, देश के चरित्र-चाल, चहरे कोे बदला है, लोगों के मन, गरीब व्यक्ति के अन्दर शक्ति, सामर्थ्य का संचार किया, लोग अब यह महसूस करने लगे है कि देश में बदलाव, परिवर्तन तेजी से हो रहा है, सरकार गांव, किसान, गरीब, मजदूर, बेरोजगार नौजवान, छोटे-छोटे तबके के लिये जिनके पास आवास, शौचालय, बिजली की सुविधा नहीं है, तन पर कपडे नहीं है, जिनके चेहरे पर योवन-काल में ही झुर्रियां आ जाती है, ऐसे लोगों के लिये यह सरकार समर्पित है, देश के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पुनः देश जगत-गुरू का स्थान पाने की ओर अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी सिर्फ पात्र, गरीब व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कान कैसे आये, कौन-कौन सी योजनाएं लागू की जायें, क्षण-प्रतिक्षण सिर्फ एक ही चिन्तन-मनन करते है। उन्होने कहा कि देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं, उनके चहरों पर मुस्कान लाने के लिए केन्द्र, प्रदेश की सरकार कृत-संकल्पित है, योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र, गरीब व्यक्तियों को मिले, जिससे वह भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हों सकें, सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पिछली सरकारों में कमीशनखोरी, दलाली चरम पर थी, 01 रू. गरीबों तक आते-आते 15 पैसे रह जाता था और जो लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए था वह लाभ उनको नहीं मिल पाता था, लेकिन आज सीधे पात्र व्यक्तियों के खाते मे शत-प्रतिशत धनराशि पहुंच रही है, कोई कमीशनखोरी, दलाली बीच में नहीं हैं। सरकार में हर व्यक्ति का ध्यान रखा जा रहा है कोई भी व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजना से वंचित नहीं रह सकता सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी है सरकार ने संकल्प लिया है कि हर व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाना है, ऐसा कोई परिवार नहीं होगा जो केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उसे न मिला हो चाहे वह उज्जवला, विद्युत, राशन, बच्चों को ड्रेस, आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ इमानदारी व पारदर्शिता के साथ हमारी सरकार ने दिया है उन्होंने कहा कि प्रत्येक समूह की महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
उन्होने कहा कि मातृशक्ति को आगे बढ़ाकर मुखिया बनाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है आप लोग जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि हमें गरीबों की मदद, उनके चहरे पर खुशी लाने का अवसर प्राप्त हुआ है, इस ईश्वरीय, श्रेष्ठ कार्य को हम अपना शत-प्रतिशत योगदान दें, योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को मिले यह सुनिश्चिित किया जाय। माननीय प्रधानमंत्री जी के गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनने के लिए जल जीवन मिशन और अमृत योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, मातृ वंदना योजना, आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, आयुष्मण भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि योजनाओं के बडी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त विकास खंडों, कृषि विज्ञान केन्द्र पर भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा जिला पंचायत अर्चना भदौरिया, उपाध्यक्ष वृजक्षेत्र आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मनोरमा देवी, प्रेम सिंह शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए के.के सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मंयक शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा ने किया।