मैनपुरी 01 जून, 2022- सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग सुमन चतुर्वेदी ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में महिला जन-सुनवाई के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्पिक है, किसी भी महिला का उत्पीड़न, शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा, पीड़ित महिलाओ की सुनवाई न करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित जो भी प्रकरण न्यायालय में चल रहे है ऐसे वादों का राज्य महिला आयोग संज्ञान नहीं लेता, उन्होने कहा कि पीड़ित महिलायें कोर्ट में जाने से पूर्व अपनी शिकायत राज्य महिला आयेाग के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि उनकी समस्याओं को सक्षम अधिकारीगणों के माध्यम से समयबद्ध ढंग से निस्तारण कराया जा सके।
सदस्य महिला आयोग ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कहा कि महिलाओं के सर्वागींण विकास, आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित तमाम योजनाओं में महिलाओं को केन्द्रबिन्दु रखा गया है। प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी एवं नारी सशक्तीकरण हेतु संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम, महिला हेल्पडेस्क, शक्ति मोबाइल, महिला साइबर सेल आदि तमाम योजनाएं लागू की हैं, समाज में किसी के द्वारा महिला, बालिका का उत्पीड़न न किया जाये, इसके मुकम्मल इतंजाम किये गये हैं, यदि किसी के द्वारा महिला, बालिका को परेशान किया जाये, तो पीड़ित महिला अपनी बात आसानी से थाने पर जाकर कह सके, इसके लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना कराकर वहां महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की ही तैनाती की गयी है ताकि पीड़ित महिला निःसंकोच अपनी बात कह सके। उन्होंने कहा कि पहले शाम 07 बजे के बाद माहिलायें, बालिकायें अपने घर से बाहर असुरक्षित महसूस करती थी लेकिन अब किसी भी समय कहीं भी निडर होकर आ-जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जिन्होने अपने मॉॅ-बाप को खोया है, उन बच्चों को 04-04 हजार रू. देने का कार्य भी सरकार ने किया है।
आज जन-सुनवाई के दौरान जब कटरा गुलाब बाग नि. मंजू ने अपने पति की मृत्युपरांत लक्ष्मी सोनी नाम की नौकरानी द्वारा फर्जी तरीके से पत्नी बनकर दोनो नबालिग बच्चों को बहला-फुसला कर अपने पक्ष में करने व मकान पर कब्जा करने की शिकायत की जिसपर क्षेत्राधिकारी कुरावली को तत्काल प्रकरण पर कार्यवाही कर रिर्पोट उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। ग्राम कुचेला नि. अनीता ने गांव के व्यक्तियों द्वारा अभद्रता व मारपीट करने, आवास विकास नि. निधि पाण्डेय ने पति द्वारा प्रताडित किये जाने, नानमई करहल नि. मिथलेश ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय की धनराशि उपलब्ध कराये जाने, हिन्दपुरम कॉलौनी नि. शकुन्तला देवी ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने, ग्राम जैली नि. मीरा देवी ने विधवा पेंशन एवं मुख्यमंत्री बाल विकास योजना से लाभान्वित कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिसे त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पुलिस अधिकारी एवं अन्य को पीड़िताओं को सहायता उपलब्ध कराने एवं प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही उनके द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले अपराधियों को समाप्त करने एवं उन्हें तत्काल कार्यवाही करने की मंशा जाहिर करते हुये कहा कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भयमुक्त वातावरण सृजित करें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर विजय पाल सिंह, डिप्टी सीएमओ आर.पी. सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इन्द्रा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, खंड शिक्षाधिकारी नीरजा चतुर्वेदी, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा, जिला विधिक प्राधिकारण से पीएलबी सुमन गुप्ता, सुशील कुमार, सुरेन्द्र, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजूषा चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा चौहान ऊषा त्रिपाठी, साधना तिवारी, अमृता चौहान आदि उपस्थित रहे।

1 COMMENT

Comments are closed.