कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एन0सी0सी0 कैडेट्स के द्वारा नुक्कड नाटक और रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने किया। उन्होंने छात्राओं को अमृत महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम में प्रतिभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0शेफाली यादव जी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा राष्ट्र के चरित्र निर्माण में किए जा रहे योगदान की चर्चा करते हुए छात्राओं को अधिकाधिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और आजाद होने का सही अर्थ बताया। एन0सी0सी0 की ए0एन0ओ० लेफ्टिनेंट सविता के मार्गदर्शन मे एन0सी0सी0 कैडिटस ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर देश भक्ति का महत्व बताकर जनमानस को जागरूक करने का काम किया।
एन0सी0सी0के मेजर सूबेदार साहब खान साहब ने कैडिटस का मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया। सूबेदार रेक बहादुर थापाए जे०सी0ओ0 प्रकाश चंद राजेश कुमार 3 यू0पी0बटालियन एन0सी0सी0 की तरफ से अनुशासन को बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
गुप्ता पेट्रोल पंप ने नुक्कड नाटक से खुश होकर कैडिटस को जलपान का वितरण किया।
एन0सी0सी0कैडिटस सीनियर अंडर ऑफिसर बबीता शाक्यए सीनियर कैडेट दिव्या चौहानए कैडिटस सोनम शिवानी यादव सोनी यादव आकांक्षा चौहान आदि कैडिटस ने बढ़चढ़ कर नुक्कड नाटक मे प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय से सुषमा यादव अरूण राजपाल इत्यादि उपस्थित रहे।