समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मुरादाबाद और देवरिया के मृतक बीएलओ के परिवारीजनों को 2-2 लाख रुपये के चेक दिए और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।

IMG 20260110 WA0012 IMG 20260110 WA0011

श्री अखिलेश यादव ने एसआईआर की ड्यूटी में काम के दबाव में आकर आत्महत्या करने वाले अथवा हार्टअटैक से मरने वाले बीएलओ को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया था। इसी क्रम में आज उन्होंने मुरादाबाद के बीएलओ सर्वेश सिंह जाटव की पत्नी श्रीमती बबली देवी को 2 लाख रूपये की चेक सौंपी।

IMG 20260110 WA0009

स्वर्गीय सर्वेश सिंह कंपोजिट विद्यालय, जाहिदपुर सीकमपुर ब्लाक भगतपुर टांडा मुरादाबाद में सहायक अध्यापक थे।

IMG 20260110 WA0010

श्री अखिलेश यादव ने बीएलओ सलेमपुर तहसील देवरिया के लेखपाल आशीष कुमार की पत्नी कंचन को 2 लाख रुपये तथा ग्राम माझका नरायन बूथ संख्या-7 विधानसभा रुद्रपुर पर कार्यरत बीएलओ जगदम्बा दुबे की पत्नी श्रीमती रंजू देवी को भी 2 लाख रुपये का चेक दिया। लेखपाल आशीष कुमार ग्राम धनगड़ा (बरवापलासी) पोस्ट ठेगलवा जनपद देवरिया निवासी थे।

इस मौके पर विधायक श्री कमाल अख्तर तथा देवरिया के जिलाध्यक्ष श्री व्यास यादव भी मौजूद रहे।(राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता,सपा(उ.प्र.)