समाजवादी पार्टी, राज्य मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में आज बहुजन नेता मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि मनाई गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और श्री कांशीराम जी के चित्रों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर नमन किया। बौद्ध भंतेगणों ने भगवान बुद्ध की प्रार्थना की और आरती उतारी।

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज की राजनीतिक परिस्थितियों और संघर्ष में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी, मान्यवर कांशीराम जी, नेताजी, डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जी के बताए रास्ते को अपनाकर पीडीए को मजबूत करना है। सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करके सामाजिक न्याय राज की स्थापना के लिए पीडीए की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि हम लोग लगातार इसी तरह से कार्य करते रहेंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और नेताजी ने हमेशा दबे, कुचले, वंचित, शोषित लोगों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया। उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया। मान्यवर श्री कांशीराम जी को इटावा से सांसद बनाने के लिए समाजवादी पार्टी, नेताजी हम लोगों ने काम किया था। नेताजी और मान्यवर कांशीराम जी ने उस समय की कम्युनल पॉलिटिक्स का मुकाबला किया था।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गोमती रिवरफ्रंट पर मान्यवर श्री कांशीराम जी की प्रतिमा लगाएंगे और 500 मीटर का एक बढ़िया पार्क उनके नाम से बनाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद गुरू जी श्री उदय प्रताप सिंह, मोहन लालगंज के समाजवादी पार्टी के सांसद श्री आर.के चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, विधायक सर्वश्री रविदास मेहरोत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल वर्मा, फिदा हुसेन अंसारी, पूर्व विधायक अम्ब्रीश पुष्कर, राजेन्द्र यादव, गोमती यादव, श्याम किशोर यादव, रामबृक्ष सिंह यादव एवं हरगोविन्द भार्गव सहित लखनऊ के जिलाध्यक्ष सर्वश्री जयसिंह जयंत, शब्बीर खां, लक्ष्मण यादव, विजय बहादुर सिंह, कृष्ण कन्हैया पाल एडवोकेट, धर्मेन्द्र सोलंकी, विजय यादव, राम प्रकाश यादव, इब्राहिम मंसूरी, पार्षद सुनील रावत, केशव रावत, राधेश्याम, शरद सरन सिंह, राम करन निर्मल, चन्द्रशेखर चौधरी, महेश चौरसिया, चन्द्रशेखर यादव, उमाशंकर वर्मा, निखिल कन्नौजिया, बचान सिंह यादव, सर्वेश यादव, यशवीर लोधी, अनिल पासी, मनोज पासवान, रामबाबू सुदर्शन, तरूण रावत विजयश्री गौतम, ममता शर्मा, अर्चना रावत, हारून अजीज, अजय रावत, श्री महताब सिंह यादव, बीना रावत, रितु अग्रवाल, एस.के राय, जावेद अहमद सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता,सपा।



