मैनपुरी: डाॅ0 किरन सौजिया सी0से0एजू0 एकेडमी, के बच्चों द्वारा ‘‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश- मिशन शक्ति अभियान फेस-5’’ के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को ैभ्व् महिला थाना मैनपुरी हेमलता सिंह, समाजसेवी आराधना गुप्ता, विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया व कोतवाली प्रभारी फतेहवहादुर भदौरिया ने फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। नारे लगाते हुए उन्होंने आमजन को जागरूक किया।

इस अवसर पर ैभ्व् महिला थाना मैनपुरी हेमलता सिंह ने कहा कि ‘‘महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बच्चों को इस दिशा में शामिल होते देखना सकारात्मक संकेत है।’’ विद्यालय परिवार ने भी अभियान में पूरे उत्साह से भाग लेकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुँचाया।
समाजसेवी आराधना गुप्ता ने कहा कि ‘‘नारी केवल परिवार हीं नहीं, बल्कि पूरे समाज की रीढ़ होती है। यदि महिला शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर होगी तो पूरा समाज प्रगति करेगा। मिशन शक्ति जैसे अभियानों से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मदद मिल रही है। आज डाॅ0 किरन सौजिया स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर यह साबित कर दिया है कि नई पीढ़ी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार है। हमें मिलकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा।’’
विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया ने कहा कि ‘‘मिशन शक्ति वास्तव में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के बच्चों ने इस जागरूकता रैली में सक्रिय भागीदारी की और समाज को सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का संदेश दिया। छोटे-छोटे कदम ही बड़े बदलाव लाते हैं, और आज बच्चों ने साबित कर दिया कि आने वाली पीढ़ी एक सुरक्षित और समानता पर आधारित समाज का निर्माण कर सकती है। विद्यालय परिवार सदैव ऐसे अभियानों में अपनी भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहेगा।’’
विद्यालय के चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि ‘‘सशक्त नारी ही समृद्ध समाज की पहचान है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को मजबूत बनाने का एक सार्थक प्रयास है। हमारे विद्यालय के बच्चों ने आज इस रैली के माध्यम से जो संदेश समाज तक पहुँचाया है, वह आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करता है। बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है, जो हमें गर्व से भर देती है। हमारा विद्यालय सदैव ऐसे सामाजिक और शैक्षणिक अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।’’
इस अवसर पर समाज सेवी आराधना गुप्ता, विद्यालय की वाइस प्रेसीडेन्ट डाॅ0 किरन सौजिया, चेयरमैन डाॅ0 अशोक कुमार, विद्यांशु सौजिया, कां0 कुमकुम शर्मा, कां0 आरती, कां0 गजल, च्त्क् सिमला, हो0 सरिता, कां0 हरेन्द्र एवं समस्त कोतवाली फोर्स व प्रधानाचार्य जोस जोसेफ, उप प्रधानाचार्या एम हरिनी पाॅल, अध्यापिका कहकशा, प्रगति यादव, श्रेया द्विवेदी, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।



