मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में तहसील सदर परिसर में स्थित इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस की वाह्य, आन्तरिक सुरक्षा का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से कहा कि पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, परिसर में कोई भी कर्मी ज्वलनशील पदार्थ, बीड़ी-माचिस आदि लेकर प्रवेश न करे, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस परिसर में प्रवेश न करें, सी.सी.टी.वी. कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें। उन्होने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि अपनी-अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, वेयर हाउस के चारों ओर घूमकर निगरानी की जाये, वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाये। उन्होने असंतोष व्यक्त करते हुये कहा कि गत् त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को वेयर हाउस में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण कराने के साथ ही आन्तरिक सफाई कराये जाने, क्षतिग्रस्त खिड़कियों की मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये थे, निर्देशों के बावजूद अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण, सफाई का कार्य नहीं कराया गया। उन्होने सचेत करते हुये कहा कि अपर जिलाधिकारी की देख-रेख में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में वेयर हाउस में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण कराया जाये साथ ही आन्तरिक कक्षों, हॉल की सफाई करायी जाये। उन्होने कहा कि वेयर हाउस के जंगलों की खिड़कियों के टूटे हुये कॉच भी प्राथमिकता पर बदलवाये जायें, नियमित रूप से परिसर की सफाई हो, वेयर हाउस की लॉगबुक, पंजिका अद्यावधिक रखी जाये।

IMG 20250930 WA0016

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम, विद्युत अंकित यादव, अनिल वर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण मो. जकी खां, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार, अविनाश सक्सेना, अजय अम्बेश, सुनील मिश्रा के अलावा कॉग्रेस पार्टी से गोपाल कुलश्रेष्ठ, भारतीय जनता पार्टी से विशाल बाल्मिकी, समाजवादी पार्टी से राम नारायण बाथम, राजू चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से अवनीश शाक्य आदि उपस्थित रहे।