????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

मैनपुरी(सूवि)जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने टेबलेट, स्मार्टफोन के रख-रखाव, वितरण के संबंध में आयोजित बैठक में सभी संस्थाओं के प्रबंधकों, प्राचार्यों से कहा कि अपने यहां तत्काल नोडल अधिकारी की तैनाती कर सूचना उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, लाभार्थियों का विवरण पोर्टल पर सावधानी से फीड किया जाए, विवरण भरते समय सभी प्रविष्टियों को भलि-भांति भरा जाए, सभी शिक्षण संस्थाएं अपने यहां के लाभार्थियों का ऑनलाइन, ऑफलाइन डाटा अपने-अपने यहां सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास मिशन, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान योजना सशक्तिकरण, पशुधन, संस्कृति आदि विभागों के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल, नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को योजना में लाभान्वित किया जाना है। उन्होने उपस्थित शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धकों, प्राचार्यों से कहा कि पंजीकृत छात्रों का विवरण सेवा मित्र पोर्टल पर भंलि-भांति भरा जाये।
श्री सिंह ने कहा कि योजना के अंतर्गत टेबलेट, स्मार्टफोन के व्यवस्थित विवरण एवं अनुश्रवण के कार्यों हेतु यूपी डेस्को द्वारा सूचीबद्ध सेवा प्रदाता के माध्यम से डिजी शक्ति बेवपोर्टल का विकास कराया गया है, योजना के सुचारू संचालन हेतु विभागों, विश्वविद्यालय, बोर्ड, सोसायटी, परिषद, कॉलेज, संस्थान, प्रशिक्षण केंद्र जिला उद्योग केंद्र, नोडल अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं। उन्होने कहा कि लाभार्थियों के डाटाबेस की योजना हेतु विकसित बेवपोर्टल पर फीडिंग कराना एवं सम्पूर्ण डाटाबेस की शुद्धता बनाये रखने, विभागीय स्तर पर अधीनस्थ संस्थाओं के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन कराये जाने, समयान्तर्गत शासकीय योजना एवं शिक्षण एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित अन्य सुसंगत डिजिटल कंटेन्ट को तैयार कराकर उपलब्ध कराये जाने की जिम्मेदारी सम्बन्धित संस्था के नोडल अधिकारी की होगी।
उन्होने अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपायुक्त उद्योग से कहा कि लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जाने वाले स्मार्ट फोन, टैबलेट की आपूर्ति मिलने पर उसके सुरक्षित रखने हेतु अभी से स्थान चिन्हित कर लिये जायें, सम्बन्धित संस्था भी अपने-अपने परिसर में स्मार्टफोन, टेबलेट रखने हेतु कमरा चिन्हित कर लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर कक्ष का प्रयोग किया जा सके। उन्होने कहा कि सम्बन्धित शिक्षण संस्थाएं अपने-अपने यहां पंजीकृत छात्र-छात्राओं का अद्यावधिक विवरण तैयार रखें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग मो. सऊद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.पी. सिंह, विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक, प्राचार्य आदि उपस्थित रहे।