कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय मे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली यादव के मार्गदर्शन में मतदाताओं का पंजीकरण एवं मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ स प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली यादव ने कहा की लोकतंत्र में मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपना वोट अवश्य डालें और जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है वह अपना पंजीकरण आवश्यक रूप से कराय स प्राचार्य डॉक्टर शेफाली यादव ने छात्राओं से अपील की कि वह स्वयं तो जागरुक हो और दूसरों को भी जागरूक करें समहाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शपथ का भी आयोजन किया गया महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी श्रीमती संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई इस अवसर पर महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाकर छात्राओं को नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए फॉर्म 6 भी वितरित किए गए सइस अवसर पर सविता रेखा हर्षिता मिश्रा आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

2 COMMENTS

Comments are closed.