मैनपुरी (सूवि) जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील सदर में स्थापित इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट वेयर हाउस में ईवीएम के (एफ.एल.सी.) कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुये अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ई.वी.एम. की सुरक्षा के दृष्टिगत वेयर हाउस में एफ.एल.सी. के कार्य में पूरी सतर्कता बरती जाये, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी, स्थानीय अभि सूचना इकाई के कर्मी प्रत्येक दशा में वेयर हाउस के मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात रहकर अपने दायित्वों को अंजाम दें, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाये, पुलिस कर्मी मुख्य द्वार पर मुस्तैदी से ड्यूटी करें, वेयर हाउस पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों को अंजाम दें, वेयर हाउस के मुख्य द्वार के भीतर कोई भी व्यक्ति बिना चेकिंग के प्रवेश न करे, मुख्य द्वार पर प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से चेकिंग की जाए, लॉगबुक में प्रविष्टि के उपरांत ही उसे प्रवेश की अनुमति दी जाए।
श्री सिंह ने कहा कि एफ.एल.सी. का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा के बीच सम्पन्न होगा, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य आज से प्रारम्भ हो गया है, एफ.एल.सी का कार्य 20 दिसम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सायं 07 बजे तक सम्पादित होगा। उन्होने कहा कि एफ.एल.सी. हॉल में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी आदि को सेल फोन, कैमरा, कैमरा युक्त पेन, बीड़ी, माचिस, सिगरेट, खाने-पीने की वस्तु, असलाह आदि ले जाने की इजाजत नहीं है, एफएलसी का पूरे कार्य की सत्त सी.सी.टी.वी. कैमरे के माध्यम से रिकार्डिंग होगी। उन्होने एफएलसी के कार्य में लगे कार्मिकों से कहा कि पूरी तन्मयता के साथ कार्य करें, बॉक्स, ईवीएम मशीन के नम्बर का सही ढंग से मिलान कर ई.वी.एम. मशीन को उसी नम्बर के बॉक्स में रखा जाये, यह कार्य पूरी सावधानी से किया जाये। उन्होने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि एफ.एल.सी. के दौरान स्वयं अथवा अपने किसी पदाधिकारी को वेयर हाउस में संचालित इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन चैकिंग के दौरान उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करें।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अधिशाषी अभियता जल निगम अंकित यादव, अधिशाषी अभियता आर.ई.डी. पारस जिन्दल आदि उपस्थित रहे।




Nice
Great
👍👍
Comments are closed.