मैनपुरी(सूवि) सुनिश्चित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये जा रहे पोस्टर, स्लोगन का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने स्कूल के बच्चो की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई प्रतिभागी बच्चों ने बेहद आकर्षण चित्र, स्लोगन लिखे हैं, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज की कक्षा-10 के छात्र शिवशंकर कनोजिया एवं कक्षा-12 की काजल द्वारा बनाये गये पोस्टर, स्लोगन की प्रंशसा करते हुये कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने का सार्थक प्रयास है, बच्चों द्वारा बनाये गये पोस्टर को सर्वदृश्य स्थानों पर लगवाया जाये ताकि मतदाताओं को प्रेरणा मिले। उन्होने उपस्थित छात्र-छा़त्राओं से कहा कि वह अपने परिजनों, पड़ोसियों, मुहल्लेवासियों को मतदान के महत्व को समझायें, 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नौजवानों को मतदाता सूचीं में नाम शामिल कराने व प्रत्येक निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करें।
श्री सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभागी छात्रों ने नागरिको को जागरूक
करने का बेहतर काम किया है, राष्ट्रीय महत्व के कई कार्यक्रमों में छात्र, छात्राओं की सहभागिता के कारण काफी सफल हुए है, आप सब जन सामानय को जागरूक करने के लिए अलख जगाये उन्हें मतदाता बनाने व मतदाधिकार करने के लिए जागरूक करें, मतदाताओं को बतायें कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये मतदान अवश्य करें, संविधान ने जो अधिकार दियेा है उसका प्रयोग अवश्य करें। उन्होने कहा कि स्वीप कार्यक्रम जनपद के विभिन्न स्थानों पर संचालित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, मतदाता सूची का जेण्डर रेशियो सुधारने, नये मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराकर लोगों को जागरूक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता में डा. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय, राजकीय
कन्या इंटर कॉलेज, आरसी इंटर कॉलेज, आरसी महिला महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली, किरण सौजिया सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, सुदिति ग्लोबल ऐकेडमी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज घिरोर, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, जनता इंटर कॉलेज नौनेर, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल दलीपपुर, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज, एकरसानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, पोस्टर प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में गौशिया बानो प्रथम, अंकिता कुं. द्वितीय, निधि शाक्य तृतीय स्थान पर रहीं जबकि स्लोगन प्रतियोगित सीनियर वर्ग में कुं. शालिनी प्रथम, कुं. तुलसी गुप्ता द्वितीय, कुं. भावना राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं, पोस्टर प्रतियोगित जूनियर वर्ग में नाजिया बानो प्रथम, अनुष्का द्वितीय, संध्या सक्सैना एवं श्रद्धा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान, स्लोगन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में कुं. याचिका प्रथम, पूजा राठौर, आलिया द्वितीय, कुं. आज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम
जी मिश्र, तहसीलदार सदर राजकुमार, स्वीप कॉआर्डिनेटर डा. शैफाली यादव, सुरेश राजपूत, विवेक कुमार, वीरेन्द्र शाक्य, जगजीवन राव, रमेश चन्द्र, कुं. उत्तरा, कुं. शिवा सहित प्रतिभागी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।



