कुँ. आर.सी.महिला महाविद्यालय मैनपुरी में चल रहे पंचदिवसीय गाइडिंग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बी.एड.प्रशिक्षु नगर के विभिन्न रास्तों से होकर,खोज चिन्हों का अनुसरण करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।अपने गंतव्य स्थल पर पहुँचकर मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत सरकार द्वारा चलाया जा रहा “विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण”माह के अन्तर्गत बी.एड.की छात्रा प्रिया यादव ने मतदान में महिलाओं की जागरूकता और लैंगिक असमानता पर और समीक्षा गुप्ता ने मतदान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ.सुशीला त्यागी जी प्राचार्या व जिला स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ.शेफाली यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके विचारों की सराहना की।जिला रेंजर लीडर डॉ.मधु गुप्ता ने कहा कि”गाइड समाज के प्रहरी होते हैं उन्हें देश व समाज की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।प्रवक्ता शिखा ने भी मतदान संबंधी अपने विचारों से छात्राओं को जागरूक किया। शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीराधेश्याम गौड़,जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुसुम चौहान,श्रीमती प्रीती सिंह,रासेयो अधिकारी उत्तरा सिंह,स्वीप प्रभारी शिवा शर्मा,आशीष मिश्रा,अरुणा,विशाल आदि शिक्षको व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।


