मैनपुरी (सूवि)जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज आयोजित विशेष बूथ दिवस के अवसर पर विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों, पदाभिहीत अधिकारियों, सुपरवाइजर से कहा कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूरी सतर्कता, लगन से करें, 20 नवंबर तक सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों के अधीन प्रत्येक घर का सर्वे का कार्य पूर्ण करें, घर-घर सर्वे कार्य के दौरान फोटोग्राफी अवश्य कराएं, सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदाताओं, बूथ लेवल एजेंट की उपस्थिति में मतदाता सूची अवश्य पढ़ें और उसकी भी फोटोग्राफी कराएं। उन्होने कहा कि फॉर्म-6, 7, 8 प्राप्त करते ही सभी कॉलम तत्काल भरे जाएं, फॉर्म उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को पावती अवश्य उपलब्ध कराई जाए और पावती प्राप्ति के हस्ताक्षर कराए जाएं, घर-घर भ्रमण के दौरान 80 आयु वर्ग के मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं का सत्यापन अवश्य करें, सर्वे के दौरान प्रत्येक घर जाकर घर के बच्चों के बारे में अवश्य जानकारी करें यदि कोई बच्चा 01 जनवरी 22 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा हो और अभी तक उसने फॉर्म-6 भरकर उपलब्ध न कराया हो तो उससे तत्काल फॉर्म भरवाकर उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए।
श्री सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान विशेष रुप से 18 से 25 आयु वर्ग के ऐसे मतदाता जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, से फॉर्म भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं, महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, प्राप्त नये फॉर्म उसी दिन प्रत्येक दशा में फीड कराए जाएं। उन्होंने मौके पर उपस्थित राजनीतिक दलों द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट के साथ-साथ राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग देकर विधानसभा वार मतदाता सूची को अद्यावधिक, त्रुटिरहित, शुद्ध बनाने में अपना सहयोग दें, बूथ दिवस के अवसर पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित लोगों के फॉर्म भरवाने में मदद करें, बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर भ्रमण कार्य के दौरान भी बीएलए सहयोगकरें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारियों से कहा कि मतदाता द्वारा भरे गये फॉर्म पर मतदाता के हस्ताक्षर अवश्य कराये जायें, फार्म के सभी कॉलम भरवाये जायें, सभी प्रविष्टियांे को गहनता से चैक किया जायें, फॉर्म-6 भरते समय उसके परिवार के किसी एक मतदाता का नाम, विवरण अवश्य भरा जाये ताकि नये मतदाता का नाम उसी बूथ पर सम्मलित हो, जहां परिवार के अन्य सदस्यों के नाम हैं। मतदाता सूची में शामिल किसी मतदाता की मृत्यु हो गई हो या किसी महिला की शादी हो चुकी हो या कोई मतदाता अन्य कहीं जाकर शिफ्ट हो गया हो, ऐसे मतदाताओं के नाम निर्धारित फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची से कटवाए जाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 198 की बीएलओ सुनीता कुमारी, बूथ संख्या 199 की विनीता, बूथ संख्या 200 की सुनीता, बूथ संख्या 201 के बीएलओ संजय यादव, बूथ संख्या 202 की बीएलओ जूली, बूथ संख्या 203 के बीएलओ अरुण कुमार, बूथ संख्या 204 की शशि देवी, बूथ संख्या 205 की मंजू लता, बूथ संख्या 206 की साधना मिश्रा, शाह महमूदिया इंटर कॉलेज के बूथ संख्या-119 के बीएलओ सुरेंद्र कुमार, बूथ संख्या 120 के नीरज कुमार, बूथ संख्या 121 के बीएलओ अनुज सक्सेना, बूथ संख्या 122 की बीएलओ गजाला परवीन, बूथ नंबर 123 के अजय सक्सेना, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के बूथ संख्या-133 के बूथ लेवल अधिकारी विजय पाल सिंह, बूथ संख्या-134 के शिव कुमार मिश्रा, बूथ संख्या 133 के अरुण कुमार एवं बूथ संख्या-137 की बूथ लेवल अधिकारी रंजना, सुपरवाईजर, पदाभिहीत अधिकारी से संवाद कर किए जा रहे कार्यों, अब तक प्राप्त हुए फार्माें की जानकारी लेते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ संख्या-200 की बूथ लेवल अधिकारी सुनीता के कार्यों की प्रशंसा की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, तहसीलदार सदर राजकुमार, अनिल सक्सैना, अनुज आदि उपस्थित रहे।
Home मुख्य समाचार मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूरी सतर्कता, लगन से करें,जिला निर्वाचन...



