मैनपुरी कुरावली रोड स्थित डॉ0 किरन सौजिया सी0से0 विद्यालय में स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया गया, जिसमें ‘विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे मा0 सतेन्द्र कुमार चौधरी (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मैनपुरी) तथा सुश्री निधि (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैनपुरी) मा0 अनिल कुमार (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश) मा0 एकता सिंह (थाना प्रभारी पुलिस विभाग), बिन्दू यादव (एडवोकेट), अल्का मिश्रा (बाल कल्याण अधिकारी) आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मालयार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तदुपरान्त सभी अतिथियों को माल्यार्पण, बुके, उपहार तथा शॉल पहनाकर सम्मनित किया गया।
अन्य कार्यक्रमों में बालिकाओं को जागृत करने वाले नृत्य, काव्य पाठ, स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, भाषण, आदि प्रस्तुत किए गए कई कार्यक्रम हृदय को छू लेने वाले थे जिन्हें देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।

Koala