दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में गुरूवार दिनांक 09.11.2023 को मैनपुरी का प्रतिष्ठित स्कूल डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में दीया डेकोरेशन, रंगोली व कार्ड मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाते हुए तरह-तरह के दीये डेकोेरेट तथा कार्ड मेकिंग और रंगोली को अपने मनोभाव से सुन्दर व कलात्मक रूप से सुसज्जित किया।
इसमें अलग-अलग वर्ग दीया सजाओ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अभय प्रताप ,अनन्या यतेन्द्र दूसरे स्थान पर काजल आध्या शुभ एवं सम्भवी प्रशा युवराज एलिश तीसरे स्थान पर रहे।
स्कूल के चेयरमैन डॉ0 अशोक कुमार ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। यह हमें अपने मन के भीतर की बुराई रूपी अंधकार को मिटाने का संदेश देता है तथा छात्रों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी। स्कूल की वाइस प्रेसीडेंट डॉ0 किरन सौजिया ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की कलात्मकता व सृजनात्मकता को निखारा जा सकता है।
प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा ने कहा कि भारतीय परंपराएं स्वयं में कुछ न कुछ समाहित किए हुए हैं। दीपावली पर्व अंधेरे को दूर कर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रकाश भरने का संदेश देता है।
इस मौके पर विद्यालय के चैयरमैन डॉ0 अशोक कुमार सहित वाइस प्रेसीडेण्ट डॉ0 किरन सौजिया, मैनेजर अर्चना श्रीवास्तव, इंचार्ज राहुल देव चक्रवर्ती, कहकशा, जोम्सी जॉर्ज, एएनओ प्रदीप कुमार, सीटीओ कीर्ति यादव तथा विद्यालय परिवार ने छात्र/छात्राओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

6 COMMENTS

Comments are closed.