आज दिनांक 10.11.2023 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में धनतेरस की पूर्व संध्या पर धनतेरस एवं दीपावली का महोत्सव मनाया गया। खेल के अध्यापकों जिसमें अनुराग कुमार व मुकेश कुमार ने बच्चों के साथ मिलकर तैयारियाँ कराईं 501 दीपक जलाकर बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ दीपों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। विद्यालय के चेयरमेन डॉ0 अशोक कुमार ने गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया सभी प्रतिभागी बच्चों को मिष्ठान का भी वितरण हुआ। चेयरमेन सर ने सभी अध्यापकों व छात्रों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का सन्देश दिया तथा उन्होंने सभी का जीवन दीपावली की भाँति जगमगाता रहे ऐसी शुभकामनाएँ दीं और सभी अध्यापकों व छात्रों ने इस दीपावली को बड़े उत्साह और उमंग से मनाया। इस उत्साह एवं उमंग को देखकर सभी का मन अभिभूत हो गया एवं सभी ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस मौके पर विद्यालय के चैयरमैन डॉ0 अशोक कुमार सहित वाइस प्रेसीडेण्ट डॉ0 किरन सौजिया, प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा, मैनेजर अर्चना श्रीवास्तव, इंचार्ज जोम्सी जॉर्ज, अध्यापक डॉ0 नेम कुमार, शिवशंकर नाईक, दिनेश पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, दीपक बछाने, दीपक हिवारकर, श्रुति, कोमल तथा विद्यालय परिवार ने छात्र/छात्राओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।




Nice news
Nice
Amazing 👏
Nice
Comments are closed.