कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकाली महाविद्यालय में स्लोगन राइटिंग पोस्टर एवं प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं हुई महाविद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका प्रोफेसर अलका पाठक ने छात्राओं को जानकारी दी की राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस हर साल 9 नवंबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना 9 नवंबर 1995 में की गई इसका उद्देश्य भारत भारत के आम नागरिकों के बीच कानूनी जागरूकता फैलाने का है समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना यह सुनिश्चित करना कि अपराध पीड़ित को उनका मुआवजा मिले और लोक अदालतों का आयोजन करना आदि इस संस्था के कार्य हैं महाविद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संजना श्रीवास्तव ने बताया कि भारत का मुख्य न्यायाधीश NALSA का मुख्य संरक्षक होता है NALSA संविधान के अनुच्छेद 39 ए अवसर की समानता के आधार पर न्याय को बढ़ावा देने के लिए समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त सहायता प्रदान करने का प्रावधान करता है इस अवसर पर कनिष्का दीक्षा चंद्रकाली सलोनी अनुष्का मुस्कान प्रगति कंचन सोफिया नेहा बुशरा अनुप्रिया इशिका अक्षिता विनीता आदि छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।




👌👌👌👌👌
Amazing….
Amazing
Very nice news
Good news
Good news today
Nice 👍
Good news….
Awesome
Comments are closed.