मैनपुरी दिनांक 17.10.2023 को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजूकेशनल एकेडमी, मैनपुरी के बच्चों ने चहुमुखी विकास की दृष्टि से जनकपुरी महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया वैसे तो मैनपुरी नगर के सभी सम्मानित स्कूलों के बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया। सभी स्कूलों के बच्चों ने बारी-बारी से अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें पहले जूनियर वर्ग का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें करीब 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया जिसमें डा0 किरन सौजिया स्कूल, मैनपुरी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपये की धनराशि एवं प्रत्येक छात्र/छात्रा को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। उसके बाद सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई जिसमें भी डा0 किरन सौजिया स्कूल, मैनपुरी को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया जिसमें सीनियर ग्रुप को 5 हजार रूपये की धनराशि एवं प्रत्येक छात्र/छात्रा को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। विद्यालय में आकर विद्यालय के चेयरमेन डॉ0 अशोक कुमार ने इन बच्चों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी तथा चेयरमेन ने कार्यक्रम को जीतोड़ मेहनत से तैयारी कराने वाले अध्यापकों को तहे दिल से धन्यवाद और बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ0 अशोक यादव, वाइस प्रेसीडेंट डॉ0 किरन सौजिया प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा, मैनेजर अर्चना श्रीवास्तव, कल्चरल इंचार्ज समीरा इकबाल, इंचार्ज राहुल देव चक्रवर्ती, कहकशा, जोम्सी जॉर्ज, अध्यापक डॉ0 नेम कुमार, सतवीर गुर्जर, प्रेमलता दीक्षित सहित सभी अध्यापक/ अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।



