जनपद न्यायालय मैनपुरी में अवस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस आज मैनपुरी के प्रतिष्ठित स्कूल डॉ0 किरन सौजिया सी0 सै0 एजुकेशनल एकेडमी में आज दिनांक 12 जनवरी 2023 दिन गुरूवार को राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन नम्रता सिंह, प्रियंका वर्मा सिविल जज जूनियर डिवीजन तथा श्री सतेन्द्र कुमार चौधरी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार की धर्म पत्नी रश्मी सिंह ने सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वामी जी के आदर्शों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन नम्रता सिंह ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा दिवस की थीम ‘‘विकसित युवा विकसित भारत’’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन नम्रता सिंह ने बताया कि युवाओं में कानूनी मुद्दों और उनकी संस्कृति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस प्रकार सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रियंका वर्मा ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय युवा नीति का उद्देश्य पाँच प्राथमिक क्षेत्रों में अर्थात् शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, युवा, विकास, स्वास्थ्य और खेल तथा सामाजिक न्याय में युवाओं के विकास के लिए व्यापक कार्यवाही करना है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सतेन्द्र कुमार चौधरी ने स्वामी जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी देश के विकास में युवाओं का योगदान सबसे अहम होता है। युवाओं को अच्छी शिक्षा, दिशा और मार्ग दर्शन मिले उन्हें आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्रदान किया जाये साथ ही साथ युवाओं द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों उनके आविष्कारों को देश दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाय।
विद्यालय के चेयरमैन डा0 अशोक कुमार ने आये हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया तथा बच्चों को समझाते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के माध्यम से देश के युवाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। युवा वर्ग इतना क्षमतावान हो कि वह तेजी से हो रहे परिवर्तन को समझ सके उसे अपना सके, नई खोज, नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर अपनी कार्यशैली परिवर्तन कर सके। आज के युवा वर्ग को विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल होना आवश्यक हो गया है।
इस मौके पर स्कूल के चेयर पर्सन डा0 अशोक कुमार, वाइस प्रेसीडेंट डा0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नंदन खारिया, एजूकेशनल डायरेक्टर डा0 प्रशांत, प्रधानाचार्या गौरी एस0, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकायें मौजूद रहे।
Home राज्य उत्तरप्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मैनपुरी के तत्वाधान में डा0 किरन सौजिया सी0से0एजू0...



