कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की सचिव डॉ सुशीला त्यागी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने चाहिए।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शेफाली यादव ने भी छात्राओं से सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश सेन ने छात्राओं के साथ सड़क दुर्घटना से बचने के उपायों को सांझा किया। कार्यक्रम में एनसीसी की लेफ्टिनेंट सविताए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा जायसवालए सुषमा यादवए उदय अरुणए रामकुमार एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।