कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत आज 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में महाविद्यालय में मनाया गया इसके अंतर्गत युवाओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों व सुरक्षा से संबंधित उपायों को बताया गया और युवाओं से यह कहा गया कि वह अपने जीवन के सबसे अमूल्य समय काल में सुरक्षित जीवन और यातायात के नियमों का पालन करें जिससे उनका जीवन सुरक्षित हो और वो एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान कर सकें।
महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की बीएड विभाग की छात्राओं एवं एनएसएस के स्वयं सेविकाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों काआयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉक्टर सुशीला त्यागी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि किस तरह से हम स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर आध्यात्म और आधुनिकता का समन्वय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आध्यात्म दृष्टि है तो आधुनिकता पैर । दोनों को मिलाकर चलने से ही स्वामी विवेकानन्द जी के अतुल्य भारत का स्वप्न साकार होगा। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शेफाली यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए हमे तब तक रुकना नही है ।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश सेन ए एवम प्रतिभा जायसवाल ने भी छात्राओ को आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा की युवा ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निमार्ण कर सकते है।
एनएसएस स्वयमसेविका सोनम और प्रियांशी ने भी अपने विचारो को रखा ।कार्यक्रम में प्रो मधु गुप्ता एसुषमा यादव एरंगोली गायत्रीएममताएप्राची आदि उपस्थित रहे।



