
दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार दिनांक 22.10.2022 को मैनपुरी का प्रतिष्ठित
स्कूल डा0 किरन सौजिया सी0से0 एजू0 एकेडमी में दीया डेकोरेशन, रंगोली व कार्ड
मेकिंग आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ ने उत्साह से
भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाते हुए तरह-तरह के दीये डेकोरेट तथा कार्ड
मेकिंग ओर रंगोली का अपने मनोभाव से सुन्दर व कलात्मक रूप से सुसज्जित किया।
इसमें अलग-अलग वर्ग दीया सजाओ प्रतियोगिता में शिखा कक्षा-8,
विशाखा कक्षा-9c तथा कार्ड मेकिंग में पायल कक्षा- 8c, दीप्ती पाल कक्षा-9c पहले
स्थान पर रहे।
स्कूल के चेयरमैन डॉ0 अशोक कुमार ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व
है। यह हमें अपने मन के भीतर की बुराई रूपी अंधकार को मिटाने का संदेश देता है तथा
छात्र/छात्राओ को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी। स्कूल के
मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नंदन खारिया ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रो की
कलात्मकता व सृजनात्मकता को निखारा जा सकता है।
प्रधानाचार्या गौरी एस ने कहा कि भारतीय परंपराएं स्वयं मे कुछ न कुछ
समाहित किए हुए हैं। दीपावली पर्व अंधेरे को दूर कर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रकाश
भरने का संदेश देता है।
इस मोके पर विद्यालय के चैयरमैन डॉ0 अशोक कुमार सहित वाइस
प्रेसीडेण्ट डॉ0 किरन सौजिया, मैनेजिंग डॉयरेक्टर देवकीनन्दन खारिया, एजूकेशन
डॉयरेक्टर डॉ0 प्रशान्त, प्रधानाचार्या गौरी एस, एनसीसी एएनओ प्रदीप कुमार तथा
कहकशा, प्रगति, दीपक हिवारकर, सत्या भारद्वाज सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओ ने
छात्र/छात्राओ को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।



