मैनपुरी(सूवि)-ंउत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र.
शासन जयवीर सिंह दि. 29 अक्टूबर को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं। पर्यटन
मंत्री प्रातः 09.15 बजे शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रॉसिंग करहल रोड पर
स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की
समस्याओं को सुनेंगे, अपरान्ह 01.30 बजे किशनी में पूर्व नगर पंचायत
अध्यक्ष सरला चौहान के संयोजकत्व में 50 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की
प्रतिमा का लोकार्पण, जनसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, अपरान्ह 02.
30 बजे किशनी में जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के संयोजकत्व में अशोक
स्तंभ एवं बौद्ध सांस्कृतिक केन्द्र का शिलान्यास करेंगे, अपरान्ह 04 बजे
ग्राम अशोकपुर सोनई, ब्लॉक मैनपुरी में डा. डी.एस. चौहान के द्वारा
प्राइमरी स्कूल के बच्चों हेतु उपलब्ध करायी गयी कुर्सी-ंमेज इत्यादि
सामग्री का वितरण करने के उपरांत अपरान्ह 04.30 बजे सिरसागंज के लिए प्रस्थान
करेंगें, उक्त आशय की जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने दी।