
कुंवर आर सी महिला महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निबंध लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एन0सी0सी0 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने किया। उन्होंने छात्राओं को अमृत महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम में प्रतिभागिता निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 शेफाली यादव जी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा राष्ट्र के चरित्र निर्माण में किए जा रहे योगदान की चर्चा करते हुए छात्राओं को अधिकाधिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। एन0सी0सी0 की ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट सविता जी ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतिभागिता हेतु उनका उत्साहवर्धन किया। प्रस्तुत कार्यक्रम में एन0सी0सी0 अंडर ऑफिसर बबिता शाक्य तथा सीनियर कैडेट दिव्या चौहान के साथ.साथ शिवानीए सोनम तोमर सोनी यादव आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।




🙏🙏
Comments are closed.