मैनपुरी। हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हममें से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं? यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सके उन्हें करना चाहिए।
उक्त अभिव्यक्ति कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इण्टर कॉलेज, मैनपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा वृक्षारोपण व वृक्षों की जीवन रक्षा की शपथ के दौरान विद्यालय की वाइस प्रेसीडेण्ट डॉ0 किरन सौजिया ने व्यक्त की।
उन्होने कहा कि यह सही समय है जब लोगों को वृक्षारोपण के महत्व को पहचानना चाहिए, और इसके लिए योगदान करना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
जबकि कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह व उप-प्रधानाचार्य अनुज कुमार ने स्वयंसेवियों को वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्वयंसेवियों ने वृक्षों की जीवन रक्षा की शपथ ली।