
मैनपुरी(सूवि)श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के भव्य एवं ऐतिहासिक पंडाल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों से बाइक तिरंगा रैली के माध्यम से आए शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्किृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित आयोजित प्रदर्शनी, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा दी गई मोहक प्रस्तुति से महसूस हो रहा है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों का हर क्षेत्र में कायाकल्प हो चुका है, जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे अब कान्वेंट स्कूल के बच्चों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चे प्रतिभावान ह,ै यही बच्चे देश का भविष्य है, यही बच्चे आगे चलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा के क्षेत्र, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में जाकर देश का नाम रोशन करेंगे, इन्हीं बच्चों के हाथों देश का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य बच्चों को सवारने, बच्चें में छिपी प्रतिमा को निखारने का काम करने वाले सभी शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इन बच्चों को पूरी तरह विकसित किया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमा,ें आज बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा दी गई मोहक प्रस्तुति से प्रफुल्लित होकर जनपद में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रू. 05 लाख की धनराशि संस्कृति विभाग से अलग से उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए जिलाधिकारी से कहा कि उक्त धनराशि में से रू. 51 हजार की धनराशि आज के कार्यक्रम में मोहक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु उपलब्ध कराई जाए। उन्होने कहा कि 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त करने के बाद आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा रहा है, आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा देश अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, युवा पीढ़ी को देश के गौरवमयी इतिहास, आजादी पाने के लिए दिए गए बलिदानों की जानकारी हो इसके लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, हर घर से तिरंगा कार्यक्रम में सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों पर झंडा अवश्य फहरायें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियो, कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सब जनपद को इस आयोजन में प्रदेश में पहला स्थान दिलाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें, इस अवधि में देश भक्ति पर आधारित ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे और जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिले।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना की महामारी से त्रस्त था, विश्व के विकसित देशों के सामने भयंकर संकट था तब हमारे देश के वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत कर रहे थे और उनकी मेहनत का नतीजा सबसे पहले विश्व के सामने आया और हमारे देश के वैज्ञानिकों ने सबसे पहले दो वैक्सीन तैयार की और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीन लगवाने के साथ-साथ मित्र देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई आज हमारा देश विश्व को नेतृत्व देने की क्षमता रखता है। उन्होंने सभी का आव्हान करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी लोग स्वतंत्रता के इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि आज मुझे प्रदेश में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की अगुवाई से लेकर विदाई तक जो जिम्मेदारी मिलती है वह सम्मान पूरे जनपद वासियों का है।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब देशवासियों के लिए गौरव की बात है कि आज हमारा देश पूरे हर्षाेल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जनपद के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई जा रही है, सभी लोग पूरे जोश, जज्बे के साथ अपनी भागीदारी दे रहे हैं, पूरे जनपद में जश्न का माहौल है। विद्यालयों में प्रतिदिन छात्रों को देश के गौरवमयी इतिहास, वीर शहीदों के बलिदानों के बारे में बताया जा रहा है ताकि देश की महान विभूतियों, वीर बलिदानियों, महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश के भविष्य बच्चे ऊर्जावान, चरित्रवान बने और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में अपना योगदान दें। उन्होने उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कराने एवं बच्चों बेहतर ढ़ग से प्रस्तुति हेतु तैयार करने के लिये शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि देश की नई पीढ़ी ने विभिन्न कार्यक्रमों, फिल्मों, धारावाहिकों आदि के माध्यम से आजादी पाने के लिए वीर सपूतों ने कितनी यातनाएं झेली, यह देखा ह,ै आजादी पाने के लिए मिले कष्टों को महसूस किया है लेकिन आज समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक व्यक्ति को स्वाधीनता आंदोलन के बारे में जानने, वीर सेनानियों के व्यक्तित्व को समझने का अवसर मिला है, सब लोग पूरी ऊर्जा के साथ इस अवधि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, अपने अंदर राष्ट्रीय चेतना जागृत करें, हर घर तिरंगा अभियान में दलगत राजनीति, निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर देश प्रेम की भावना के साथ अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर विश्व को एकजुटता का संदेश दें। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय महुअन, उच्च प्राथमिक विद्यालय भांवत प्राथमिक विद्यालय टिंडोली, छबीलेपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करहल, घिरोर आदि के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित मोहक प्रस्तुति दी, सभी प्रतिभागी बच्चों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, जिलाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।



