समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों की बैठक आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की। सांसदों को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में संविधान खतरे में है। कानून का राज नहीं है। आरएसएस ने हमेशा लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी की है। संविधान के साथ धोखा किया है। भाजपा एसआईआर में धांधली करना चाहती है। केन्द्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग की वोटर लिस्ट में भारी अन्तर है। भाजपा सरकार बेईमानी के रास्ते पर है।

IMG 20260120 WA0030 1

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और जुल्म चरम पर है। सरकारी बजट का बंदरबांट और लूट चल रही है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। बीजेपी सरकार में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार में जितने मंदिर तोड़े गये उतना किसी राजा के कार्यकाल में नहीं तोड़े गए। भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। यह सरकार लोगों के अधिकारों को कुचल रही है।

IMG 20260120 WA0028

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में दिन-रात एक कर मेहनत करनी है। जनता के सुख-दुःख में साथ रहकर उनके मुद्दों के लिए लड़ना है।

IMG 20260120 WA0031

श्री यादव ने कहा कि भाजपा के अन्यायपूर्ण शासन से छुटकारा पाने और उत्तर प्रदेश से भाजपा की अराजकता समाप्त करने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर जनता के लाकतांत्रिक अधिकारों को बहाल करना है। सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनपदीय स्तर पर घोषणा पत्र बनाया जायेगा। जनता के मुद्दे शामिल होंगे।

IMG 20260120 WA0029

सांसदों की बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। भाजपा सरकार हर वर्ग को अपमानित कर रही है। अहंकार से भरी हुई है। भाजपा ने शंकराचार्य जी का अपमान किया। महारानी अहिल्या बाई होल्कर को अपमानित किया। भाजपा सरकार काशी से महारानी अहिल्या बाई होल्कर का नामो-निशान और कार्यों को मिटाना चाहती है। भाजपा सनातन के खिलाफ है। सनातनियों को अपमानित कर रही है। मुख्यमंत्री जी धृतराष्ट्र बन गये हैं। उत्तर प्रदेश में सब कुछ बर्बाद हो रहा है। सनातन संस्कृति और विरासत को नष्ट किया जा रहा है। लेकिन सब देखकर भी अनदेखा कर रहे है।

IMG 20260120 WA0027

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए के अधिकारों को छीना जा रहा है। आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटें। बूथ को मजबूत करें। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा। पीडीए से ही राजनीतिक और सामाजिक न्याय मिलेगा। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। (राजेन्द्र चौधरी)सपा।