समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के पावन पर्व लोहड़ी की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने कहा कि लोहड़ी पर्व प्रकृति के प्रति गहरी आस्था का भी त्योहार है। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आज पंजाबी समाज के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ महामंत्री लखनऊ व्यापार मंण्डल श्री पवन मनोचा ने श्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर पावन पर्व लोहड़ी की बधाई दी और रेवड़ी तथा मिठाई भेंट की।
श्री अखिलेश यादव ने सभी के सुख:समृद्धि की कामना की।
श्री पवन मनोचा के साथ सिंह साहब (रूबल), सचिन चड्ढा, कुश अरोड़ा, संतोष रावत तथा हार्दिक मनोचा भी इस मौके पर मौजूद रहे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता



