टाइड, अनटाइड फंड की राशि से नगरीय क्षेत्र के लोगों को मूल-भूत सुविधा की उपलब्धता कराई जाएगी सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

मैनपुरी(सुवि)जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नगर पालिका, नगर पंचायत में आम-जन को मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 13वें वित्त आयोग की टाइड-अनटाइड मद में उपलब्ध धनराशि से निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, साफ-सफाई हेतु उपकरण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि की स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि सामग्री क्रय करने में शासनादेश में निहित शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, क्रय की गई सामग्री का अंकन स्टॉक रजिस्टर में प्रत्येक दशा में किया जाए, निष्प्रयोज्य सामग्री की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नीलामी की जाए, अनटाइड फंड की धनराशि से जो भी निर्माण कार्य कराया जाए, उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि कार्य योजना में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19-बिंदुआंे से असंतृप्त नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों को शामिल करते हुए उसमें बाउंड्रीवॉल सहित अन्य मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें, जिन विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल की अधिक आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाए।

श्री सिंह ने बैठक के दौरान बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद को अनटाइड मद में रू. 02 करोड़ 76 लाख एवं टाइड मद में रू. 04 करोड़ 14 लाख, नगर पंचायत भोगांव को अनटाइड मद में रू. 45 लाख 90 हजार, टाइड मद में रू. 71 लाख 85 हजार, नगर पंचायत करहल में अनटाइड मद में रू. 50 लाख 88 हजार, टाइड मद में रू. 76 लाख 32 हजार, बेवर में अनटाइड मद में रू. 38 लाख 84 हजार, टाइड मद में रू. 58 लाख 27 हजार, नगर पंचायत घिरोर में अनटाइड मद में रू. 27 लाख 10 हजार, टाइड मद में रू. 40 लाख 66 हजार, नगर पंचायत किशनी में अनटाइड मद में रू. 23 लाख 48 हजार, टाइड मद में रू. 32 लाख 22 हजार, नगर पंचायत कुरावली में अनटाइड मद में रू. 42 लाख 03 हजार, टाइड मद में रू. 63 लाख, नगर पंचायत कुसमरा में अनटाइड मद में रू. 19 लाख 33 हजार, टाइड मद में रू. 29 लाख, नगर पंचायत ज्योति खुडिया में अनटाइड मद में रू. 10 लाख 69 हजार, टाइड मद में रू. 16 लाख 03 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है, प्राप्त धनराशि से नगर निकायों में नाली, सी.सी. रोड, खडंजा निर्माण के कार्यों के अलावा मार्ग प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पाइपलाइन विस्तारीकरण, नए ट्यूबवेल की स्थापना, ट्यूबवेल मरम्मत, वाटर कूलर की स्थापना के अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु हल्के वाहन, कूड़ा गाड़ी, डस्टबिन, सामुदायिक शौचालय पर हैंड ड्रायर, वर्षा जल संचयन हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि कार्य कराए जाएंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश के अलावा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संगीता गुप्ता, अध्यक्ष, प्रतिनिधि नगर पंचायत बेवर, भोगांव, करहल, कुरावली, घिरोर सरितकांत भाटिया, आशीष तिवारी, चौ. नईम, धर्मेन्द्र वर्मा, यतीन्द्र जैन सहित अन्य अधिशासी अधिकारी, एल.बी.सी. वीरेश पाठक आदि उपस्थित रहे।