समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से मदद करें। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मतदाता सूची के चल रही एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता से लेना है। भाजपा की चालाकी से सतर्क रहना है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई चाल काम नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। 2026 की मेहनत से 2027 में सफलता मिलेगी।

IMG 20260107 WA0019

बुधवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद श्री अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर में निर्वाचन आयोग की साख दांव पर है। ग्राम पंचायत और विधानसभा -लोकसभा में मतदाताओं की संख्या में अन्तर क्यों है।

IMG 20260107 WA0020

श्री यादव ने कहा कि भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। वह नकारात्मक चरित्र की पार्टी है। विपक्षी दलों के नेताओं की छवि खराब करने के लिए भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को भाजपा के कुप्रचार से सावधान रहना है। विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का गणित परफेक्ट है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता के हित में काम होगा। महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये देकर मदद की जाएगी। किसानों, नौजवानों के लिए फैसले होंगे। प्रदेश का विकास होगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ लूट मची है। प्रदेश में नशे का कारोबार फैला है। भाजपा के सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचारी प्रदेश को लूट रहे हैं।(राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता, सपा, उत्तर प्रदेश।